सूत्रों की मानें तो विनय मिश्रा के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम सिंह नेताजी भी कांग्रेस को अलविदा बोल कर आप ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं, बेटे विनय मिश्रा के आम आदमी पार्टी ( AAP ) में शामिल होने की बात पर पिता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ( Former MP Mahabal Mishra ) ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विनय की आम आदमी पार्टी में जाने की उनको कोई जानकारी नहीं है। महाबल मिश्रा ने कहा कि उनकी इस बारे में अब तक विनय से कोई भी बातचीत नहीं हो पाई है।