16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी की आंधी में दिल्ली भी हुआ ‘दिलदार’, 7-0 की हैट्रिक से दोहराया खुद का इतिहास

देश में प्रचंड बहुमत हासिल करने के साथ-साथ BJP ने दिल्ली में भी शानदार प्रदर्शन दोहराया है हर सीट पर दो लाख से ज्यादा वोट के अंतर से मिली है BJP उम्मीदवारों को बढ़त AAP-कांग्रेस के गठबंधन से बदल सकता था जीत का यह समीकरण

2 min read
Google source verification
Delhi Seat

नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रचंड बहुमत हासिल करने जा रही है। इस चुनाव में NDA 350 का आंकड़ा छूते हुए नजर आ रही है। बीजेपी और एनडीए दोनों के लिए यह रिकॉर्ड जीत है। NDA के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली ने भी एक रिकॉर्ड बनाया है, यह रिकॉर्ड है 7-0 से हैट्रिक जीत की। जी हां, दिल्ली में लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी ने क्लीन स्विप किया है।

दिल्ली की सातों सीट पर भाजपा का कब्जा

2019 लोकसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीट पर जीत दर्ज की है। 2014 लोकसभा चुनाव में भी दिल्ली में बीजेपी को सातों सीटें मिली थी। वहीं, 2009 में कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 2019 में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले और बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली की दो सीटों पर बीजेपी ने 3 लाख से अधिक वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी सीट पर भाजपा उम्मीदवार की बढ़ साढ़ पांच लाख वोटों से अधिक रहा। इसके अलावा अन्य बचे हुए सीट पर भी BJP के जीत का अंतर दो लाख से अधिक है। वहीं, 2014 में भी पार्टी को सातों सीटों पर अच्छे अंतर से जीत मिली थी।

इस बार कुछ ऐसे रहे सातों सीट के नतीजें-





















































क्रमांकसाढ़े तीन लाख जीते हुए प्रत्याशीजीत का अंतर
1.चांदनी चौकडॉ. हर्ष वर्धन2 लाख से अधिक
2.पूर्वी दिल्लीगौतम गंभीरकरीब 4 लाख
3.नई दिल्लीमीनाक्षी लेखीढाई लाख
4.उत्तर पूर्वी दिल्लीमनोज तिवारीसाढ़े तीन लाख
5.उत्तर पश्चिमी दिल्लीहंसराज हंससाढ़े पांच लाख
6.दक्षिणी दिल्लीरमेश बिधुड़ीसाढ़े तीन लाख
7.पश्चिमी दिल्लीपरवेश साहिब सिंह वर्माकरीब छह लाख

2009 से शुरू हुआ था यह ट्रेंड

इस नायाब ट्रेंड का सिलसिला शुरू हुआ वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव से। उस साल कांग्रेस ने न सिर्फ केंद्र की कमान अपने नाम की थी, बल्कि राजधानी में भी भाजपा को क्लीन स्वीप दिया था। दिल्ली की जनता ने उस साल कांग्रेस को सातों सीटों पर चुना था। हालांकि, इसके बाद आम आदमी पार्टी के राजनीति में आने और मोदी लहर के प्रभाव से कांग्रेस की पकड़ लगातार दिल्ली से छुटती चली गई। अब आलम यह है कि न को विधानसभा और न लोकसभा में ही कांग्रेस अपना सिक्का जमा पाई है।

AAP-कांग्रेस के गठबंधन से बदल सकता था समीकरण

लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही काफी लंबे समय तक इस बात की अटकलें लगाई गईं। हालांकि, आखिरकार दोनों दल किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए और अलग-अलग ही चुनाव लड़ने का फैसला किया। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन होता तो, BJP के लिए इस तरह क्लीन स्वीप करने में मुश्किल होती।