scriptविपक्ष की बैठक से पहले बिहार में कैबिनेट विस्तार की मांग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमारे दो नेताओं को मंत्री बनाए CM | Demand for cabinet expansion in Bihar before opposition meeting | Patrika News
राजनीति

विपक्ष की बैठक से पहले बिहार में कैबिनेट विस्तार की मांग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमारे दो नेताओं को मंत्री बनाए CM

Congress Demand: बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी एकता होने वाली बैठक से पहले बिहार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार से कैबिनेट विस्तार की मांग की है।

Jun 18, 2023 / 04:55 pm

Prashant Tiwari

 demand-for-cabinet-expansion-in-bihar-before-opposition-meeting

बिहार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को एक करने की कोशिश कर रहे है। इसे लेकर 23 जून को पटना के सदाकत आश्रम में प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। लेकिन इस बैठक से पहले ही बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से उनके कैबिनेट विस्तार की मांग कर दी है। हालांकि उन्होंने दावा किया है कि 23 जून की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के कैबिनेट में विस्तार होगा।
कांग्रेस के 2 और RJD के 1 नेता बनेंगे मंत्री
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दावा किया है कि विपक्षी एकता की बैठक के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का एक बार फिर से विस्तार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस विस्तार में कांग्रेस को नीतीश मंत्रिमंडल में 2 सीटें मिलेंगी। यह भी कहा है कि राजद से एक नेता को भी मंत्री बनाया जाएगा।
23 जून की बैठक में शामिल होंगे खरगे-राहुल
बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी एकता होने वाली बैठक में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि फिलहाल हम लोग 23 जून की बैठक की तैयारी कर रहे हैं।
सदाकत आश्रम में इसे लेकर पार्टी के प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत-अभिनंदन की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार के फैसले पर भड़के गडकरी, कांग्रेस बोली- मोदी, शाह पसंद नहीं करते… RSS को खुश करने की कोशिश
कांग्रेस कोटे से दो मंत्री हैं नीतीश कैबिनेट में
बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार ने पिछले साल भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी से महागठबंधन कर सरकार बनाया था। मंत्रिमंडल में वर्तमान समय में कांग्रेस कोटे से आफाक आलम और मुरारी गौतम मंत्री हैं। आफाक पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है वहीं मुरारी गौतम को पंचायती राज मंत्री बनाया गया है।

Hindi News/ Political / विपक्ष की बैठक से पहले बिहार में कैबिनेट विस्तार की मांग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमारे दो नेताओं को मंत्री बनाए CM

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो