नई दिल्ली। बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी होने के बावजूद डीजीपी गुप्तेतश्वर पांडे ( DGP Gupteshwar Pandey ) का राजनीति से शुरू से ही गहरा लगाव रहा है। 11 साल पहले जब वो बिहार में आईजी के पद पर तैनात थे उस समय भी बक्सर सीट से 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन राज्यपाल ने स्वैच्छिक सेवानिवृत स्कीम ( VRS ) तहत दिए गए उनके आवेदन को स्वीकार नहीं किया था, जिसकी वजह से वह लोकसभा चुनाव लड़ने से चूक गए थे।