17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: ‘शरद पवार को राज्य सभा में बनाया जाएगा विपक्ष का नेता’, उद्धव ठाकरे को लेकर भी BJP विधायक ने किया दावा

Uddhav Thackeray Merge With Congress: BJP विधायक आशीषराव देशमुख ने कहा कि संजय राउत चाहते हैं कि UBT के सभी MLA और MP कांग्रेस में मर्ज हो जाएं। इसके साथ ही, शरद पवार को राज्यसभा में विपक्ष का नेता और उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा। 

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Jun 17, 2026

Uddhav Thackeray Merge With Congress

शरद पवार और उद्धव ठाकरे को लेकर बीजेपी विधायक ने किया दावा (Photo-IANS)

Operation Tiger Shiv Sena: महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे के संपर्क में होने की खबरों के बीच बीजेपी विधायक आशीषराव देशमुख ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि संजय राउत चाहते हैं कि UBT के सभी MLA और MP कांग्रेस में मर्ज हो जाएं। इसके साथ ही, शरद पवार को राज्यसभा में विपक्ष का नेता और उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा। 

उन्होंने आगे कहा कि संजय राउत इस पर काम कर रहे हैं। इस तरह के डेवलपमेंट से परेशान होकर, UBT के MP शायद लोकसभा स्पीकर से मिलने दिल्ली आए होंगे। मेरे पास पक्की जानकारी है कि संजय राउत का इरादा उद्धव ठाकरे की पार्टी और शरद पवार की पार्टी को कांग्रेस में मर्ज करने का था। लोगों ने संजय राउत के रोज़ाना के बयानों को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।

संजय राउत ने लगाया बड़ा आरोप

वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारे सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए राउत ने कहा कि अपना सपना मनी मनी, यह चौंकाने वाला और घिनौना काम है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर दिए जा रहे हैं।

शिवसेना यूबीटी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

इससे पहले अपनी पार्टी में टूट का खतरा देख शिवसेना यूबीटी ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है। पार्टी ने स्पीकर से अपील की है कि पार्टी के किसी भी सांसद के अलग गुट बनाने या किसी अन्य दल में शामिल के दावे को मान्यता नहीं दी जाए। 

पत्र में आगे लिखा कि शिवसेना यूबीटी एक राजनीतिक दल है और कानून की नजर में वही मान्य है। संसद में पार्टी का अस्तित्व मूल राजनीतिक दल से आता है। इसलिए अलग-अलग गुट बनाकर उसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का दावा नहीं किया जा सकता। 

6 सांसदों का टूटने का डर

बता दें कि लोकसभा में उद्धव ठाकरे की पार्टी 9 सांसद है। इनमें से 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे के संपर्क में होने की खबरें सामने आई है। बताया जा रहा है कि बागी सांसद दिल्ली पहुंच गए है। हालांकि पार्टी के दो सांसद राजाभाऊ वाजे और संजय पाटिल ने एकनाथ शिंदे के साथ जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है।