scriptDigvijay said I am fan Mamta Banerjee happened in Bengal is horrifying | Bengal Panchayat Election: हिंसा पर भड़के दिग्विजय सिंह बोले- मैं ममता बनर्जी का प्रशंसक, बंगाल में जो हुआ वह भयावह | Patrika News

Bengal Panchayat Election: हिंसा पर भड़के दिग्विजय सिंह बोले- मैं ममता बनर्जी का प्रशंसक, बंगाल में जो हुआ वह भयावह

Published: Jul 10, 2023 11:10:10 am

Submitted by:

Prashant Tiwari

Bengal Panchayat Election: बंगाल पंचायत चुनाव में हुए हिंसा पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि बंगाल में पंचायत चुनाव में जो हो रहा है वह भयावह है। मैं ममता के धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रशंसक रहा हूं लेकिन जो हो रहा है वह अक्षम्य है।

  digvijay-said-i-am-fan-mamta-banerjee-happened-in-bengal-is-horrifying


बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाओं पर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं ममता बनर्जी का प्रशंसक रहा हूं। लेकिन राज्य में चुनाव के दौरान हुई हिंसा बहुत ही भयावह है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। बता दें कि शनिवार को बंगाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में करीब 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं राज्य चुनाव के आदेश पर आज फिर से 696 बूथों पर मतदान कराया जाएगा।

बंगाल में जो हुआ वह भयावह- दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बंगाल पंचायत चुनाव में हुए हिंसा पर सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “बंगाल में पंचायत चुनाव में जो हो रहा है वह भयावह है। मैं ममता के धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रशंसक रहा हूं लेकिन जो हो रहा है वह अक्षम्य है। हम जानते हैं कि आपने सीपीएम शासन में इसी तरह की स्थिति का बहादुरी से सामना किया था लेकिन अब जो हो रहा है वह हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।” पूर्व मुख्यमंत्री का ट्वीट ऐसे समय आया है जब ममता बनर्जी और कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने पर विचार कर रहे है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.