24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी की डिग्री पर सवाल उठाकर खुद ट्रोल हो गईं कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख राम्या

वीडियो के साथ दिव्या ने यह भी लिखा है कि बहुत मुश्किल से वीडियो ढूंढा है जो कि 1998 का है, इसमें मोदी खुद कह रहे हैं कि उन्होंने हाई स्कूल तक पढ़ाई की है लेकिन आज वो कहते हैं कि उन्होंने 1979 में ग्रैजुएशन किया था और उनके पास इसकी डिग्री भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 19 Sep 2018, 5:04 AM IST

d

पीएम मोदी की डिग्री पर सवाल उठाकर खुद ट्रोल हो गईं कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख राम्या

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सुर्खियों में आई कांग्रेस की आईटी सेल की प्रमुख और पूर्व सांसद दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर कर खुद ट्रोल हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो नरेंद्र मोदी के 1998 में दिए गए इंटरव्यू का एक हिस्सा है।

'मोदी खुद कहते हैं कि हाई स्कूल तक पढ़े हैं'

उल्लेखनीय है कि दिव्या ने अपने ट्विटर अकाउंटर पर प्रधानमंत्री मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'मोदी कह रहे हैं कि उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था और वो तब से आज तक भटक रहे हैं। इस वीडियो में वो यह कहते भी दिख रहे हैं कि उन्होंने हाई स्कूल तक पढ़ाई की है। वीडियो के साथ दिव्या ने यह भी लिखा है कि बहुत मुश्किल से वीडियो ढूंढा है जो कि 1998 का है, इसमें मोदी खुद कह रहे हैं कि उन्होंने हाई स्कूल तक पढ़ाई की है लेकिन आज वो कहते हैं कि उन्होंने 1979 में ग्रैजुएशन किया था और उनके पास इसकी डिग्री भी है।'

यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

इस इंटरव्यू में मोदी बोल रहे हैं कि उन्होंने हाईस्कूल तक पढ़ाई है की है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को अधूरा बताया वहीं कुछ ने इसे फर्जी करार देते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया है। दिव्या के अकाउंट से यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी लोगों ने जमकर निशाने पर लिया।

दिव्या ने बाद में दी यह सफाई

इस ट्वीट पर लोगों कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने एक खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, 'जो वीडियो उन्होंने पहले शेयर किया वो पूरा नहीं था, उन्हें यह वॉट्सऐप के जरिये मिला।' इस पूरे घटनाक्रम में ट्विटर यूजर्स ने उनसे कई तरह के सवाल भी किए, जिनमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शैक्षणिक योग्यता से जुड़ा सवाल भी शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग