scriptडॉ. माणिक साहा बने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, 11 महीने बाद ही राज्य में होना है विधानसभा चुनाव | Dr. Manik Saha will be the new Chief Minister of Tripura | Patrika News
राजनीति

डॉ. माणिक साहा बने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, 11 महीने बाद ही राज्य में होना है विधानसभा चुनाव

डॉ. माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिपल्व देव के इस्तीफे के बाद हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में डॉ. माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुना गया।

नई दिल्लीMay 14, 2022 / 07:00 pm

Prabhanshu Ranjan

dr_manik_saha_tripura_cm.jpg

डॉ. माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिपल्व देव के इस्तीफे के बाद हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में डॉ. माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने माणिक साहा की तस्वीर के साथ लिखा कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

इससे पहले आज ही दोपहर में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्व देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें डॉ. माणिक साहा को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। बताते चले कि डॉ. साहा राज्यसभा के सांसद है।

 

https://twitter.com/DrManikSaha2?ref_src=twsrc%5Etfw

हालांकि डॉ. माणिक साहा को मुख्यमंत्री की यह कुर्सी मात्र एक साल के लिए ही मिली है। क्योंकि राज्य में विधानसभा का चुनाव भी फरवरी 2023 में होना है। चुनाव से पहले राज्य की सत्ता को संभालने जा रहे डॉ. साहा के लिए यह कुर्सी चुनौती भी होगी। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री बिपल्व देव के काम से राज्य के नेता के साथ-साथ जनता भी नाराज है। उल्लेखनीय हो कि बिपल्व देव अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर खबरों में बने रहते हैं।

यह भी पढ़ेंः
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्व देव ने दिया इस्तीफा, नए CM के लिए चल रही BJP विधायक दल की बैठक


दूसरी ओर त्रिपुरा में चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस लगातार जनसंपर्क कर रही है। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी खुद राज्य की सियासत पर नजर रख रहे हैं। दूसरी ओर लेफ्ट की चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। अभिषेक यह दावा कर चुके हैं कि टीएमसी त्रिपुरा में सरकार बनाएंगी। अब देखना होगा कि त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा जनता की चुनौतियों से निपटते हुए विपक्षियों को चित कर पाते है या नहीं।

Home / Political / डॉ. माणिक साहा बने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, 11 महीने बाद ही राज्य में होना है विधानसभा चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो