19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, सपा सांसद ने UP पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन (Samajwadi Party MP Iqra Hasan) ने उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इकरा हसन (Iqra Hasan) ने क्या कहा, आइए जानते हैं...

2 min read
Google source verification
iqra hasan

सपा सांसद इकरा हसन (File Photo- Patrika)

उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) पर कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन (Samajwadi Party MP Iqra Hasan) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इकरा हसन का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सहारनपुर में हिरासत लिया और थाने में बिठाया। इकरा हसन ने कहा- मैं एक बुजुर्ग महिला को लेकर DIG अभिषेक सिंह के पास गई थी। महिला अपने बेटे की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही थी।

DIG से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सपा कार्यालय पहुंची थी महिला

सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि जसाला गांव की रहने की बुजुर्ग महिला अपने बेटे की हत्या के मामले की निश्पक्ष जांच की मांग कर रही थी। महिला को DIG ऑफिस से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वह सपा कार्यालय आई थी। इसके बाद इकरा हसन पीड़ित महिला को लेकर DIG अभिषेक सिंह के ऑफिस पहुंची थीं। इकरा हसन के मुताबिक, DIG ने उनकी बात सुनी, लेकिन बुजुर्ग महिला को उसका पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। इसके बाद DIG अपने ऑफिस से उठकर चले गए।

इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया

इकरा हसन ने आरोप लगाया कि उन्होंने DIG कार्यालय के पार्किंग एरिया में पीड़ित महिला की आवाज उठाई तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में रखा। आरोप है कि ट्रैफिक बाधित होने की बात कहकर पुलिस टीम इकरा हसन को महिला थाने ले गई। वहां, पुलिस ने इकरा हसन को 10 मिनट तक महिला थाने में बैठाकर रखा। इसकी जानकारी होने पर इकरा के समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि पुलिस पीड़ित महिला की शिकायत सुनने के बजाय उसका उत्पीड़न कर रही है।

कौन हैं इकरा हसन?

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन कैराना विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए नाहिद हसन की छोटी बहन हैं। उनकी मां तबस्सुम बेगम कैराना लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं। वहीं, इकरा हसन 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद चुनी गई थीं। इकरा हसन सांसद बनने से पहले जिला पंचायत सदस्य पद पर अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में इकरा को MLC वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान ने शिकस्त दी थी।