12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर में गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर देवर गिरफ्तार

Murder in Saharanbpur भाभी की हत्या करके आरोपी देवर घर के दरवाजे पर खड़ा हो गया और किसी को अंदर नहीं आने दिया। पुलिस आई तो इसने गैस सिलेंडर खोल दिया और कहा कि पूरे घर को आग लगा देगा।

2 min read
Google source verification
crime news

crime news

Murder in Saharanbpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक युवक ने अपनी छह माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से हत्या कर दी। वारदात के दौरान आरोपी ने परिजनों और पुलिस टीम को भी घर में घुसने से रोक दिया जिससे करीब दो घंटे तक क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि महिला की मौत सिर में लगे धारदार हथियार की चोट और खून बहने से हो गई।

महिला ने की थी लव मैरिज

पुलिस ने हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान सना नाज के रूप में हुई है जिसकी करीब एक साल पहले सलमान से लव मैरिज हुई थी। बताया जा रहा है कि परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन रविवार शाम अचानक यह खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों माने तो घटना वाले दिन हत्यारोपी देवर आमिर नशे की हालत में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसकी भाभी सना नाज से कहासुनी हो गई। मामूली विवाद के बाद इसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में बेकाबू आमिर ने घर में रखा फावड़ा उठाया और सना नाज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी ने महिला के सिर पेट और छाती पर कई वार किए। गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही और घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पति सलमान मौके पर पहुंचा लेकिन आरोपी फावड़ा लेकर दरवाजे पर खड़ा हो गया और किसी को अंदर नहीं आने दिया।

हत्या करके दरवाजे पर खड़ा हो गया आरोपी

घटना की सूचना पर मोहल्ले के लोग भी आ गए लेकिन खून से सना फावड़ा देख कोई भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर सका। इसी बीच सलमान किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी ने पुलिस को भी अंदर घुसने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि उसने घर में रखा गैस सिलेंडर खोल दिया और आग लगाने की धमकी देने लगा जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने एहतियातन अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को काबू में कर लिया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से घर के अंदर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि महिला की मौत सिर में लगी चोट से हुई है।