6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया लंगड़ा!

एक युवक ने पड़ोसी की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की और जब मां शिकायत लेकर आई तो मारने की धमकी दे डाली। अब पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में लंगड़ा कर दिया।

2 min read
Google source verification
UP Crime police encounter in saharanpur

एनकाउंटर के बाद आरोपी के साथ फोटो कराती सरसावा पुलिस टीम ( फोटो स्रोत सरसावा पुलिस )

UP Crime सहारनपुर के सरसावा में पुलिस टीम की नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपों में फरार चल रहे एक आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इसके पास से एक अवैध तमंचा मिला है। पुलिस ने आरोपी को पहले अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

खुद को घिरता हुए देख आरोपी ने चलाई पुलिस पर गोली

घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार को थाना सरसावा पुलिस रायपुर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और एमटीएस स्कूल के पीछे आम के बाग की ओर भाग गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी का पीछा किया गया तो खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम दानिश पुत्र सुलेमान थाना सरसावा बताया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूछताछ में बताई आरोपी ने अपनी करतूत ( UP Crime )

इसके बाद जब इससे पूछताछ की गई तो इसने बताया कि पड़ोसी की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जब लड़की की मां शिकायत करने आई तो उसे धमकाया था। इन्ही आरोपों में पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी इसके बाद से ही वह गिरफ्तारी के डर से छिपता फिर रहा था और बाहर भागने की कोशिश में था। इससे पहले कि बाहर भागता पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी मिले हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना सरसावा में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया गया है।