8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवबंद में सीएम योगी की दो-टूक ‘रहेंगे-खाएंगे भारत में और गीत गाएंगे दुश्मन के ये नहीं चलेगा’

देवबंद पहुंचे यूपी के सीएम ने साफ कहा कि देवबंद में ATS के कमांडों निगरानी कर रहे हैं अगर किसी देश द्रोही ने सिर उठाया तो उसका काम तमाम तय है।

2 min read
Google source verification
Yogi Cm

सीएम को पगड़ी पहनाते सहारनपु के जनप्रतनिधि ( फोटो पत्रिका)

Yogi Speech हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने सहारनपुर के देवबंद आए सीएम योगी ने कहा कि वंदे-मातरम् राष्ट्र गीत को राष्ट्र गान के समकक्ष श्रेणी में रख दिया है। कोई भी अगर राष्ट्र और राष्ट्र के प्रतीकों का अपमान करता है तो उसको सजा दी जाएगी। यह नहीं चलेगा कि रहेंगे-खाएंगे भारत में और गीत दुश्मन के गाएंगे। इस बात को देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

पहले फतवों से था बदनाम अब विकास से है पहचान ( Yogi Speech )

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करोड़ों की योजनाओं की सौगात देने के लिए देवबंद पहुंचे थे। यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित करने और योजनाओं का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम को सुनने के लिए आए लोगों में खासा उत्साह था और पूरा पंडाल भीड़ से भरा हुआ था। सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों में सहारनपुर ( देवबंद ) की पहचान फतवों से होती थी। यहां से फतवा जारी होता था तो लोग परेशान हो जाते थे कि अब क्या होगा ? कोई क्या खाएगा ? यह भी फतवा देने वाले तय करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होता। अब सहारनपुर की पहचान विकास के लिए होती है।

अब फतवे नहीं देश की सुरक्षा का सेंटर है ( Yogi Speech )

सीएम ने कहा कि पिछली सरकार में लोगों की स्वतंत्रता खतरे में थी। व्यक्ति क्या खाएगा इसका फैंसला वह व्यक्ति नहीं करता था बल्कि फतवा देने वाले तय करते थे कि क्या खाया जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि कुछ लोग इसका ठेका ले चुके थे। इसके विपरीत जनता ने कहा लोगों की स्वतंत्रता में बाधा बनने वाली मानसिकता नहीं चाहिए देश की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगनी चाहिए इसलिए यहां फतवा नहीं बल्कि देश की सुरक्षा का सेंटर बनना चाहिए। हमारी सरकार ने ATS सेंटर बनाकर दिया।

किसी देश द्रोही ने सिर उठाया तो उसका काम तमाम होना तय

सीएम ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि देवबंद में ATS का सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। यहां ATS के कमांडों निगरानी कर रहे हैं। अगर कोई देश द्रोही सिर उठाएगा तो उसका काम तमाम होना तय है। अगर कोई देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करेगा युवाओं का भरोसा तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसका क्या अंजाम होगा यह भी सभी को मालूम है। नौजवान के भरोसे के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसको भी पता होगा कि उसका क्या अंजाम होगा।