
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी हलचल के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athavale) ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ढाई साल नहीं बल्कि अगले दस साल तक बनी रहेगी। इस मौके पर बोलते हुए रामदास आठवले ने अपने अंदाज में कहा 'शिंदे और फडणवीस की जम चुकी है जोड़ी, ढाई साल चलेगी सत्ता की गाड़ी।'
केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि पहले हम कह रहे थे कि महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार नहीं चलेगी। उन्होंने दावा किया “अब विपक्ष कह रहा है कि हमारी राज्य सरकार नहीं चलेगी. हालांकि, हमारी राज्य सरकार न केवल ढाई साल बल्कि अगले दस साल तक चलेगी।“ यह भी पढ़-Maharashtra Politics: शिंदे खेमा हुआ और मजबूत, कर्जत-अंबरनाथ में शिवसेना पार्षदों और पदाधिकारियों ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ
सांगली जिले में डॉ. शंकरराव खरात की जन्मशताब्दी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए आठवले ने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी दृढ़ता से हैं, हमें कोई चिंता नहीं है। यह कहते हुए उन्होंने आगे कहा, ''शिंदे और फडणवीस एक साथ आ गए हैं, सत्ता की गाड़ी डेढ़ साल चलने वाली है।''
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आश्वासन दिया कि साहित्यकार और उपन्यासकार डॉ. शंकरराव खरात के स्मारक के लिए 40 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि इस सम्मेलन का उद्घाटन राज्य के पूर्व मंत्री और एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने किया।
बता दें कि पिछले महीने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के अधिकतर विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दिया था, जिससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। तब एनसीपी और कांग्रेस भी उद्धव सरकार का हिस्सा थे। जिसके बाद 30 जून को शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।
शिंदे-फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने वाला है। इसमें बीजेपी और एकनाथ गुट के शिवसेना विधायको के अलावा निर्दलिय और अन्य दलों के नेताओं को भी शामिल किया जा सकता है। इस बीच खबरें है की राज ठाकरे के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के इकलौते विधायक राजु पाटिल को भी शिंदे के मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। हालांकि इसका रामदास आठवले विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि मनसे का नई सरकार की स्थापना में कोई भूमिका नहीं है।
Published on:
11 Jul 2022 06:43 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
