5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव आयोग ने दिया शशिकला को झटका, पलानीसामी गुट को मिला AIADMK का चुनाव चिन्ह

पार्टी चुनाव चिन्ह को लेकर दो धड़ों में बंट गई थी AIADMK, चुनाव आयोग के इस फैसले पर पलानीसामी ने खुशी जताई है।

2 min read
Google source verification
Edappadi K. Palaniswami

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में गुरुवार को चुनाव आयोग के एक फैसले के बाद बड़ा बदलाव आ गया है। दरअसल, चुनाव आयोग ने पहले से ही जेल की हवा खा रहीं वी के शशिकला को एक और झटका दे दिया है। चुनाव आयोग ने AIADMK का चुनाव चिन्ह पलानीस्वामी-पन्नीरसेल्वम वाले गुट को दे दिया है। पहले से ही दो धड़ों में बंट चुकी इस पार्टी को लेकर अब शशिकला का दावा और कमजोर हो गया है। पार्टी के चुनाव चिन्ह 'दो पत्ती' को लेकर शशिकला गुट और पलानीस्वामी-पन्नीरसेल्वम गुट अपना-अपना दावा ठोंक रहे थे। आखिर में पलानीस्वामी-पन्नीरसेल्वम गुट को चुनाव चिन्ह सौंप दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा- कार्यकर्ता हमारे समर्थन में थे
चुनाव आयोग के इस फैसले पर मुख्यमंत्री पलानीसामी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि चुनाव आयोग का जजमेंट हमारे समर्थन में आया है, अधिकतर पार्टी के कार्यकर्ता हमारे सपोर्ट में थे। वहीं चुनाव आयोग के फैसले पर पार्टी सासंद वी मैत्रेयन ने कहा, हालांकि हम अभी फैसले की हार्ड कॉपी की प्रतीक्षा कर रहे हैं लेकिन हमें चुनाव आयोग से मुंहजबानी ये सूचना दे दी गई है कि 'दो पत्ती' चुनाव प्रतीक हमें सौंप दिया दिया गया है।

चुनाव चिन्ह के लिए दो धड़ों में बंटी थी AIADMK
आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में एआईएडीएमके के दोनों गुटों ने चुनाव आयोग को पार्टी के चुनाव चिन्ह के लिए अपना-अपना दावा पेश किया था। शशिकला गुट की तरफ से उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरण अगुआई कर रहे थे। आपको बता दें कि वी के शशिकला तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के देहांत के बाद से जेल में हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा चल रहा है।

दूसरी तरफ एआईएडीएमके घूस मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को टीटीवी दीनाकरण के खिलाफ चार्जशीट फाइल न करने को लेकर लताड़ लगाई है। कोर्ट ने पुलिस से दो हफ्तों में स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने का आदेश दिया है।