
राजस्थान की पहली महिला सांसद की बात करें तो एक ही जवाब आएगा। राजमाता गायत्री देवी। गायत्री देवी तीन बार 1962, 1967 और 1971 में लोकसभा सांसद रहीं। गायत्री देवी ने अपना पहला चुनाव स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर जीता था।

गायत्री देवी की शादी महाराजा मानसिंह से हुई थी। वे मानसिंह की तीसरी पत्नी थीं। जब गायत्री देवी की शादी हुई थी तो वो 21 साल की थीं। गायत्री देवी से उनकी पहली मुलाकात पोलो ग्राउंड में हुई थी।

गायत्री देवी जब पहली बार सांसद बनी थीं तब लोकसभा में पीएम जवाहरलाल नेहरू से भिड़ गई थीं। 1975 में जब इंदिरा गांधी ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई थी। तब जयगढ़ में खजाने के लिए इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी। तब महारानी गायत्री देवी को छह महीने तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद रहना पड़ा था।

बताया जाता है कि प्रिवी पर्स यानि शाही भत्ते को खत्म करने के पीछे भी इंदिरा गांधी की गायत्री देवी से अनबन एक बड़ी वजह रही है।

90 वर्ष की आयु में 29 जुलाई 2009 को गायत्री देवी का जयपुर में निधन हुआ। गायत्री देवी जयपुर राजघराने की पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी की दादी हैं। दीया कुमारी BJP सांसद हैं।