
दलों को मिलाने वाले लालू के लाल दिल नहीं मिला पा रहे, दुर्गापूजा पर भी रूठे रहे तेजप्रताप
नई दिल्ली। लालू परिवार में एक अरसे से सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। कई दलों को मिलाकर महागठबंधन की कवायद में जुटे लालू के परिवार में आपस में ही दिल नहीं मिल रहे। एक के बाद एक करके कई ऐसे घटनाक्रम सामने आए हैं जिन्होंने इस बात पर मुहर लगा दी कि तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। ताजा मामला लालू के घर हुई दुर्गापूजा की तस्वीर को लेकर सामने आया है।
...कब-कब सामने आया पारिवारिक विवाद
- बुधवार को तेजस्वी यादव ने अपने घर पर हुई दुर्गापूजा की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी। लालू की अनुपस्थिति में पहली बार उनके घर दुर्गापूजा हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि पूजा के दौरान घर पर तेजस्वी के अलावा सिर्फ राबड़ी देवी थीं। इस तस्वीर में ना तो तेजप्रताप नजर आए और ना ही उनकी पत्नी ऐश्वर्या। अब तक परिवार में होने वाले हर धार्मिक कार्यक्रम की खबरें तेजप्रताप ही शेयर करते थे।
- हाल ही में लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि उनके भाइयों में मनमुटाव है लेकिन राष्ट्रीय जनता दल बहुत बड़ा परिवार है। थोड़ा बहुत मनमुटाव किसमें नहीं होता, हाथ की पांचों अंगुलियां बराबर नहीं होतीं। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई भी दी लेकिन तब तक कयासों पर मुहर लग चुकी थी।
- हाल ही में खुद तेजप्रताप यादव ने भी सियासत से संन्यास का संकेत दिया था। अपने फेसबुक पर लिखी गई एक पोस्ट में तेजप्रताप ने लिखा था कि पार्टी के कुछ लोग उन्हें जोरू का गुलाम कहते हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा था, 'जब मैं अपनी मां से कुछ कहते हैं तो उनकी नहीं सुनी जाती, उल्टा उन्हें ही डांट पड़ जाती है।' तेजप्रताप ने कहा था कि वो बहुद दबाव में हैं और दबाव में राजनीति नहीं हो सकती।
Published on:
11 Oct 2018 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
