9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज प्रताप-तेजस्वी में मनमुटाव के बयान पर पलटी मीसा, अब कहा- मेरे परिवार में सब एकजुट

दिनभर सुर्खियों में रहने के बाद मीसा ने सोमवार की शाम को कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Oct 08, 2018

Misa Bharti

तेज प्रताप-तेजस्वी में मनमुटाव के बयान पर पलटी मीसा, अब कहा- मेरे परिवार में सब एकजुट

नई दिल्ली। बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती अपने भाईयों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच मनमुटाव के बयान पर पलट गई हैं। दिनभर सुर्खियों में रहने के बाद मीसा ने सोमवार की शाम को कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा बयान मोड़ दिया गया है। मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और मतभेदों को भूलने के लिए कहा था। मेरी टिप्पणी हमारे परिवार पर नहीं थी। हमारा परिवार एकजुट और कोई मतभेद नहीं है

गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमला: राहुल गांधी बोले- गरीबी से बड़ी कोई दहशत नहीं

पहले मीसा ने क्या कहा था?

लालू यादव के दोनों बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच कलह को परिवार लंबे समय से खारिज करता रहा है। लेकिन अब लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने ही दोनों भाईयों के बीच विवाद को स्वीकार कर सबको चौंका दिया। पटना के पास मनेर में रविवार को आयोजित 'लिट्टी-चोखा कार्यक्रम' में भाग लेने पहुंची थीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने कहा कि पीठ में खंजर मारोगे तो वो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे वो पार्टी का कार्यकर्ता हो या कोई नेता। हमारे हाथ की पांचों उंगलियां बराबर नहीं हैं। हमारे घर में भाई-भाई के बीच मनमुटाव है। राजद तो बहुत बड़ा परिवार है। थोड़ा बहुत मनमुटाव कहां नहीं होता है? उन्होंने कार्यर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के पास वोट की कमी नहीं है। अगर हमर एकजुट रहे तो हमें कोई हरा नहीं सकता। मीसा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया में खूब सुर्खियां बंटोर रहा है।

तेज प्रताप ने दी थी राजनीति छोड़ने की धमकी

तेज प्रताप यादव के बारे में काफी पहले से ऐसी लगातार खबरें आ रही थी कि वे अपने परिवार से नाराज चल रहे हैं और राजनीति से संन्यास लेने की तैयारी में है। पिछले दिनों तेज प्रताप ने राजनीति छोड़ने की भी धमकी दी थी। तेजप्रताप ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी कुछ समय पहले एक भावुक पोस्ट लिखा। तेजस्वी ने अपना दर्द बताते हुए लिखा कि उन्हें मम्मी राबड़ी देवी डांटती हैं। इतना ही नहीं उन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र में जोरू का गुलामा कहा जाता है। तेजप्रताप ने ओम प्रकाश यादव एवं सुबोध राय पर छवि खराब करने का आरोप लगाया। अगर ये सब बंद नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में तेजप्रताप यादव के नदारद रहने की खबरें भी मीडिया में खूब छायी रहीं।