27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पप्पू यादव ने अचानक की इस पार्टी के कद्दावर नेता से मुलाकात, चुनाव से पहले हो सकता है बड़ा ऐलान

पप्पू यादव ने यह कदम उठाकर बिहार की राजनीति गरमा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 8 Oct 2018, 1:45 PM IST

pappu yadav

पप्पू यादव ने अचानक की इस पार्टी के कद्दावर नेता से मुलाकात, चुनाव से पहले हो सकता है बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक पार्टियाों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। खासकर, बिहार में सियासी सरगर्मी ज्यादा तेज हो गई है। इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी (जैप) के मुखिया पप्पू यादव ने ऐसा कदम उठाया है कि सियासी हड़कंप मच गया। दरअसल, पप्पू यादव रविवार देर रात कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद चर्चा यह है कि पप्पू यादव जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

पप्पू यादव ने की बिहार कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, जन अधिकार पार्टी के मुखिया और सांसद पप्पू यादव रविवार देर रात बेंगलूरु से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे वह सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पप्पू यादव और बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के बीच बंद कमरे के अंदर काफी देर तक बातचीत हुई। चर्चा यह है कि इस मुलाकात का बिहार की राजनीति में ही नहीं केंद्र की राजनीति में भी दूरगामी परिणाम निकलेगा। मुलाकात की फोटो पप्पू यादव ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। बेंगलुरू से पटना लौटने पर वह सीधे सदाकत आश्रम पहुंचे थे। दोनों के बीच देर तक मुलाकात हुई। इस दौरान बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा मौजूद नहीं थे। एक चैनल को पप्पू यादव ने बताया कि बिहार को एक विकल्प की आवश्यक्ता है। इसके लिए उन्हें जो बन पड़ेगा वो करेंगे। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन को देश की जरूरत भी बताया। इसके अलावा उन्होंने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। पप्पू यादव ने शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उसे पुरातात्विक अवशेष बताया है। साथ ही मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण से लेकर सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं पर हुए हमले पर भी निशाना साधा।

सियासी बयानबाजी तेज

इधर, इस मुलाकात की खबर पर राजद नेता भाई वीरेंद्र ने पप्पू यादव को धोखेबाज कहा। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव को धोखा देने की आदत है उन पर बिलकुल विश्वास नहीं किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने एनडीए से मिले होने का भी आरोप लगाया है। जबकि, जदयू प्रवक्ता नीरज ने कहा कहा कि कांग्रेस को पप्पू यादव को मुबारक हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि पप्पू यादव 24 से अधिक मामलों में आरोपित हैं। अब देखना यह है कि इस मुलाकात से बिहार की राजनीति और केन्द्र की राजनीति में किस तरह का बदलाव होता है। लेकिन, इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग