26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: राहुल से पहले 23 नवंबर से चुनाव प्रचार में कूदेंगी सोनिया गांधी

सोनिया की चुनावी सभा तेलंगाना के वारांगल में होगी। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी तेलंगाना में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 11 Nov 2018, 4:25 PM IST

Sonia Gandhi

Sonia Gandhi

हैदराबाद। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए करीब एक महीने का समय बचा है। तेलंगाना से पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान होना है, इसलिए कांग्रेस-बीजेपी के दिग्गज नेताओं की नजर अभी इन दोनों राज्यों में होने वाले चुनाव प्रचार पर है, लेकिन इस महीने के आखिरी तक तेलंगाना में भी चुनाव प्रचार में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी दिखेगी और इसकी शुरुआत कांग्रेस पार्टी की तरफ से होगी। यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 23 नंवबर से राज्य में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी।

23 नवंबर को वारांगल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे सोनिया

23 नवंबर को सोनिया गांधी राज्य में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सोनिया की चुनावी सभा तेलंगाना के वारांगल में होगी। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी तेलंगाना में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी 28 नवंबर को महबूब नगर में और 29 नवंबर को खम्मम जिले में चुनावी सभा करेंगे।

तेलंगाना चुनाव का पूरा कार्यक्रम

आपको बता दें कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होना है। तेलंगाना में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 19 नवंबर है। चुनाव की मतगणना सभी राज्यों के साथ 11 दिसंबर को की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

तेलंगाना में सियासी सरगर्मियां तेज

तेलंगाना में चुनाव का समय नजदीक आते-आते सियासी सरगर्मियां तेज हो रही हैं। भले ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का चुनाव राजनीतिक दलों के लिए काफी मायने रखता हो, लेकिन तेलंगाना में भी चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इस बीच शनिवार को बीजेपी ने अपना घोषणापत्र भी जारी किया, जिसमें बीजेपी के चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष एनवीएसएस प्रभाकर ने गांवों में त्योहारों और अन्य अवसरों पर उन लोगों को गायें बांटे जाने का प्रस्ताव है, जो इसकी मांग करेंगे। घोषणापत्र समिति ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में पूरी छूट, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कोचिंग और हर परिवार को हर महीने 6 रुपये में सुरक्षित पेयजल मुहैया करने जैसे कई प्रस्ताव दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग