8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडिया ब्लॉक में राज ठाकरे की होगी एंट्री? संजय राउत बोले- किसी के लिए पाबंदी नहीं, फैसला दिल्ली में होगा

INDIA alliance meeting: राजधानी दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें विपक्षी गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं। इस बैठक को आगामी चुनावों से पहले विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 08, 2026

Raj Thackeray and Uddhav Thackeray unite

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे (Photo: IANS)

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद आखिरकार दो साल के बाद विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक के नेताओं की आज अहम बैठक होने जा रही है। इसमें 23 विपक्षी दलों के नेता भाग लेंगे। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) भी ऑनलाइन माध्यम से इस बैठक में शामिल होगी। इस बैठक से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्षी खेमे के एकजुट होने का दावा करते हुए कहा कि यह गठबंधन पूरी तरह अटूट है और इसमें 23 राजनीतिक दल शामिल हैं। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के 'इंडिया' ब्लॉक में शामिल होने की संभावनाओं पर भी टिप्पणी की है।

INDIA गठबंधन बिखरा नहीं, 23 दल एक साथ- राउत

मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा कि INDIA गठबंधन पहले से अधिक मजबूत है और उसके टूटने की खबरें केवल राजनीतिक अफवाह हैं। उन्होंने कहा, “आज दिल्ली में INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इसमें सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। INDIA गठबंधन बिल्कुल भी बिखरा नहीं है। आज की बैठक में 23 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं।”

राउत ने कहा कि विपक्ष का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना है तथा आगामी चुनावों के लिए साझा रणनीति तैयार की जाएगी।

BJP के कई नेता छोड़ सकते हैं पार्टी, राउत का बड़ा दावा

संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बड़ा राजनीतिक दावा भी किया। उन्होंने कहा कि देशभर के कई राजनीतिक दल और नेता इंडिया ब्लॉक में आना चाहते हैं और सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

राउत ने कहा, “मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि जैसे ही 2029 के लोकसभा चुनाव की घोषणा होगी, भाजपा के भीतर मौजूद कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर हमारे साथ आ जाएंगे। देश में राजनीतिक बदलाव की आहट साफ दिखाई दे रही है।”

राज ठाकरे INDIA गठबंधन में आएंगे? राउत ने क्या कहा

इंडिया ब्लॉक की बैठक के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे भी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। इस पर संजय राउत ने कहा, “अगर राज ठाकरे इंडिया ब्लॉक के साथ जुड़ना चाहते है, तो सबसे पहले उन्हें उद्धव ठाकरे से चर्चा करनी होगी। इसके बाद यह प्रस्ताव दिल्ली में गठबंधन के शीर्ष नेताओं के सामने रखा जाएगा।”

राउत ने साफ किया कि INDIA गठबंधन किसी एक व्यक्ति या दल की निजी संपत्ति नहीं है। गठबंधन में नए दलों को शामिल करने का निर्णय सामूहिक चर्चा और सहमति से लिया जाता है।

'राज ठाकरे की अपनी अलग राजनीतिक पहचान'

संजय राउत ने साथ ही यह भी कहा कि राज ठाकरे का अपना राजनीतिक दल है और उनकी अपनी सोच है। भले ही हमने उनके साथ महाराष्ट्र विधानसभा और नगर निगम का चुनाव साथ लड़ा हो, लेकिन उनकी एक अपनी भूमिका है। किसी भी संभावित गठबंधन पर अंतिम फैसला सभी सहयोगी दलों की सहमति से ही होगा।

राहुल गांधी पर सवाल उठाने वालों को बताया 'मूर्ख'

राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय राउत ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज देश के सबसे लोकप्रिय और संघर्षशील नेताओं में से एक हैं। राउत ने कहा, “राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले लोग मूर्ख हैं। वह देश के सबसे महत्वपूर्ण, लोकप्रिय और ऊर्जावान नेता हैं। सरकार उनसे डरी हुई है। INDIA गठबंधन की बैठक में हमारा केवल एक एजेंडा है, उन लोगों को सत्ता से हटाना जिन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है।”

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग