3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सीएम के बेटे का विवादित बयान, सोनू निगम की हत्या करवाना चाहते थे बालासाहेब ठाकरे

निलेश राणे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Jan 15, 2019

Balasaheb thackeray

पूर्व सीएम के बेटे का विवादित बयान, सोनू निगम की हत्या करवाना चाहते थे बालासाहेब ठाकरे

मुंबई। शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे को लेकर आ रही फिल्म से पहले ही सियासी संग्राम शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और पूर्व सांसद निलेश राणे ने बालासाहेब ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर बालासाहेब ठाकरे को 'हत्यारा' करा दिया है। इतना ही नहीं निलेश राणे ने बालासाहेब ठाकरे पर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की हत्या करवाने का भी सनसनीखेज आरोप लगाया है।

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निलेश राणे ने कहा है कि शिवसेना नेता आनंद दिघे की मृत्यु के लिए भी बालासाहेब ही जिम्मेदार थे। उन्होंने दावा किया है कि आनंद दिघे को इलाज के दौरान ही मार दिया गया था।

- निलेश राणे ने ये बातें शिवसेना सांसद विनायक राउत के उन आरोपों को जवाब में कहीं, जो उन्होंने पूर्व सीएम नारायण राणे पर लगाए थे। विनायक राउत ने कहा था कि नारायण राणे के राजनीतिक जीवन के 10 सालों में 9 लोगों की मौत हुई थी, इसका जिम्मेदार कौन है? इन्हीं आरोपों को लेकर निलेश ने कहा, 'हमने राजनीति करते समय बालासाहेब के बारे में कभी कुछ गलत बात नहीं की, पर मेरे पिता पर गंदे आरोप लगाए जाते हैं, तो मुझे भी बालासाहेब के बारे में आपको बताना ही होगा।'

सोनू निगम को मारना चाहता थे बालासाहेब ठाकरे- निलेश

निलेश राणे ने कहा, 'बालासाहेब सोनू निगम को जान से मारना चाहते थे। बालासाहेब के कहने पर शिवसैनिंको ने ऐसा प्रयास भी किया था। ठाकरे परिवार और सोनू निगम का क्या नाता था यह बोलने के लिए मुझे मजबूर ना करें।' उन्होंने कहा, 'आनंद दिघे की हत्या की साजिश कैसे हुई थी? बालासाहेब ठाकरे के कर्जत के फार्म हाउस पर किसकी-किसकी मृत्यु हुई, मैं सब सार्वजनिक रूप से बताऊंगा, ऐसा करने लिए मुझे मजबूर ना करे।'

Story Loader