26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संसद के सेंट्रल हॉल में लगेगा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पोर्ट्रेट, ये हस्तियां होंगी शामिल

संसद के सेंट्रल हॉल में लगेगा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पोर्ट्रेट, ये हस्तियां होंगी शामिल
less than 1 minute read
Google source verification
अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में पूर्व पीएम का लाइफ साइज पोर्ट्रेट लगाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस पोर्ट्रेट का अनावरण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इस दौरान सदन में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, स्पीकर सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य वरिष्ठ लोग मौजूद रहेंगे।


12 फरवरी को होगा अनावरण
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहार वाजपेयी के पोर्ट्रेट का अनावर 12 फरवरी को किया जाएगा। संसद की पोट्रेट कमेटी की अध्यक्ष और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने 18 दिसंबर, 2018 को वाजपेयी का लाइफ साइज पोट्रेट लगाने का फैसला किया था। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, डिप्टी स्पीकर और एआईएडीएमके नेता एम थम्बीदुरै, बीजेडी के भर्तृहरि महताब, टीएमसी के सुदीप बंधोपाध्याय, टीआरएस के जितेंद्र रेड्डी, शिवसेना के अनंत गीते और बीजेपी के सत्यनारायण जटिया इस बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री तोमर भी शामिल हुए थे।

इनके पोर्ट्रेट पहले से लगे
संसद के सेंट्रल हॉल में लगने वाला अटल बिहारी वाजपेयी का ये पहला पोर्ट्रेट नहीं है। इससे पहले भी देश के कद्दावर नेताओं के पोर्ट्रेट लगाए जा चुके हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू प्रमुख रूप से शामिल हैं। हां भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता का पोर्ट्रेट अब सेंट्रल हॉल में लगेगा।

93 वर्ष की उम्र में हुआ था निधन
आपको बता दें कि पिछले साल 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी निधन हो गया था। वे लंबी समय से बीमार चल रहे थे। वाजपेयी को साल 2015 में देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से भी सम्मानित किया गया था।