14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

केंद्र से सत्ता गंवाने के बाद से ही कांग्रेस के लिए चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही है। कई बड़े नेता पार्टी का साथ छोड़ते जा रहे हैं। एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अब पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Feb 15, 2022

Former Union Law Minister Ashwani Kumar Resigns From Congress

Former Union Law Minister Ashwani Kumar Resigns From Congress

कांग्रेस के लिए 2014 के बाद से ही मुश्किलों भरा सफर शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव हारने के बाद अब तक पार्टी विरोधियों को परास्त करने में नाकाम रही है। यही नहीं इसके साथ ही पार्टी में अंदरुनी असंतोष भी बढ़ता जा रहा है। कई बड़े और दिग्गज नेताओं ने पार्टी से किनारा करना शुरू कर दिया है। इस बीच एक और बड़ी खबर आई है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अश्विनी कुमार ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, जतिन प्रसाद समेत कई नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वहीं जी 23 के जरिए पहले ही कुछ नेता पार्टी आलाकमान को अपने तेवर दिखा चुके हैं। हालांकि उस दौरान अश्विनी कुमार ने सोनिया गांधी का बचाव किया था।

अश्विनी कुमार ने बताई ये वजह
कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कुमार ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी भेजा है, इसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे जो वजह बताई है उसके मुताबिक, वह पार्टी से बाहर रहकर राष्ट्रीय मुद्दों पर बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं।
अपने इस्तीफे में इतने वर्षों तक कांग्रेस में काम करने को लेकर भी अश्विनी से संतोष व्यक्त किया और इसके लिए पार्टी को धन्यवाद भी कहा है।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस नेता का विवादित बयान, स्वतंत्रता सेनानी पर कर दी अजीबोगरीब टिप्पणी


अश्विनी कुमार ने ये भी लिखा
अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि, 'इस मामले पर विचार करने के बाद मैंने यह निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान परिस्थितियों और अपनी गरिमा के अनुरूप मैं पार्टी के दायरे से बाहर रहकर राष्ट्रीय मुद्दों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकता हूं।'

उन्होंने आगे ये भी लिखा कि, 46 साल पार्टी से जुड़े रहने के बाद वह इस उम्मीद से पार्टी छोड़ रहे हैं कि स्वतंत्रता संग्राम द्वारा परिकल्पित लोकतंत्र के वादे को पूरा करने में वह सक्रिय रूप से आगे बढ़ते रहेंगे।

पंजाब चुनाव से पहले बड़ा झटका
बता दें कि अश्विनी कुमार पंजाब से राज्यसभा सांसद थे। ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका ये इस्तीफा पार्टी के लिए नई मुश्किल खड़ी कर सकता है।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस के इस कद्दावर नेता ने राजनीतिक नियुक्ति नहीं मिलने पर कही दी दिल छूने वाली बात