
झारखंड: गिरिडीह से भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय का बड़ा ऐलान, अब नहीं लड़ूंगा लोकसभ चुनाव
नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की सगर्मियां चरम पर हैं। पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है और अन्य चरणों के लिए धुंआधार प्रचार-प्रसार जारी है। इसी बीच झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बड़ी खबर आई है। गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
भाजपा सांसद का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान
रवीद्र पांडेय के इस बयान से झारखंड भाजपा में हलचल मच गई है। गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय के अलावा रांची के सांसद रामटहल चौधरी, खूंटी के सांसद कड़िया मुंडा और कोडरमा सांसद प्रो रवींद्र राय का टिकट काट दिया है। इन चारों को पार्टी ने स्टार प्रचारक बनया था। पार्टी के इस फैसले से रामटहल चौधरी और रवींद्र पांडेय नाराज हो गए। रामटहल चौधरी ने रांची से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।
रवींद्र पांडेय बसपा से लड़ने वाले थे चुनाव
टिकट कटने के बाद रवींद्र पांडेय भी बेहद नाराज हो गए थे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। लेकिन, उन्होंने आखिरी समय में अपना फैसला बदल लिया और भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार कने को तैयार हो गए। गौरतलब है कि झारखंड में गठबंधन के बाद गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू के खाते में चली गई है। इसलिए, गिरिडीह से पांच बार सांसद रहे रवींद्र राय को पार्टी ने छठी बार मौका नहीं दिया। इस बार यहां से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।
Updated on:
13 Apr 2019 03:50 pm
Published on:
13 Apr 2019 01:50 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
