1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

Video: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- वो एक नॉन सीरियस अध्यक्ष हैं

गिरिराज सिंह ने कहा है कि कोई पार्टी अध्यक्ष ऐसे मुश्किल समय में कार्यकर्ताओं को छोड़कर नहीं जाता है।

Google source verification

नई दिल्ली: शनिवार को नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जानता पार्टी गठबंधन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने की स्थिति में है, तो वहीं मेघालय में भी बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने गठबंधन कर सरकार बनाने के संकेत दे दिए हैं।

त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी की इस जीत पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि त्रिपुरा और नागालैंड में कांग्रेस पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि संकट की इस स्थिति में भला कौन पार्टी अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं को छोड़कर भागता है। आपको बता दें कि राहुल गांधी पिछले कई दिनों से देश से बाहर इटली में हैं।

मीडिया को दिए बयान में गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी को पता है कि उन्हें इटली कब जाना है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए उन्हें भगौड़ा बताया और कहा कि उन्होंने ऐसा शख्स पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि राहुल बिना सच स्वीकार किए ही विदेश यात्रा पर चले गए। कांग्रेस पर आगे प्रहार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि 70 सालो के राजनीतिक सफर में कांग्रेस शिखर से शून्य पर आ गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक नॉन सीरियस अध्यक्ष हैं।