5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोवा बीजेपी अध्यक्ष को आया गुस्सा, बोले- मैं प्रधानमंत्री बनना चाहूंगा

कांग्रेस और विपक्षी दल पर्रिकर के इस्तीफे की मांग के लिए मार्च निकाल चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 21 Nov 2018, 9:24 PM IST

Vinay Tendulkar

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोवा बीजेपी अध्यक्ष को आया गुस्सा, बोले- मैं प्रधानमंत्री बनना चाहूंगा

नई दिल्ली।गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की बीमारी को लेकर चल रहा सियासी घमासान अबतक थमा नहीं है। कांग्रेस द्वारा पर्रिकर के इस्तीफे की मांग के लिए मार्च निकालने के बाद राज्य बीजेपी अध्यक्ष विनय तेंदुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे दिवंगत प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी अपने कार्यकाल के अंतिम तीन वर्षो में बीमार रहे थे। वह लकवे से जूझ रहे थे और प्रधानमंत्री के रूप में कार्य नहीं कर रहे थे। ऐसे वक्त में अटल बिहारी वाजपेयी और जनसंघ सहित हमारे नेताओं ने उनके आवास तक कोई मार्च नहीं निकाला और न ही इस्तीफे की मांग की, जैसा कि गोवा में हो रहा है।

मैं प्रधानमंत्री बनना चाहूंगा: तेंदुलकर

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवाल पर अचानक तेंदुलकर गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के बदले प्रधानमंत्री बनना चाहेंगे। दरअसल तेंदुलकर से पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह बीमार मुख्यमंत्री पर्रिकर के स्थान पर राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे? इस पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

सियाचिन पहुंचे जनरल रणबीर सिंह, ग्लेशियर पर योद्धाओं से मुलाकात की

पत्रकार से भी पूछा- आप बनोगे पीएम ?

बता दें कि तेंदुलकर राज्य में उन तीन बीजेपी नेताओं में शामिल हैं, जिनका नाम पर्रिकर के स्थान पर राज्य के अगले संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं। लेकिन यह नहीं होने जा रहा है। न केवल मुख्यमंत्री, मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं। राज्यसभा सांसद तेंदुलकर ने इस सवाल को पूछने वाले पत्रकार से पूछा कि क्या उन्हें भी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा है।

मिर्ची हमले पर बोले अरविंद केजरीवाल, ये लोग मिलकर मुझे मरवाना चाहते हैं

पर्रिकर के इस्तीफे की हो रही है मांग

सत्तारूढ़ बीजेपी हाल के समय में गठबंधन के अपने सहयोगी, पार्टी विधायकों, विपक्षी दलों और नागरिक समाज समूहों से आलोचना झेल रही है। ये लोग पर्रिकर के स्थान पर किसी और को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि वह अपनी लंबी बीमारी की वजह से प्रशासन चलाने में सक्षम नहीं हैं।

लंबे समय से बीमार हैं पर्रिकर

गौरतलब है कि पर्रिकर एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं और इलाज के सिलसिले में करीब नौ महीनों तक गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और दिल्ली के अस्पतालों में रह चुके हैं।