28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश भर में जश्न की तैयारी, जनता के बीच होगा उपलब्धियों का प्रचार

अगले लोक सभा चुनाव से पहले सरकार अपनी चार साल की उपलब्धियों को देश भर में प्रचारित करने की योजना बना रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 25 May 2018, 12:03 PM IST

narendra modi

ft

नई दिल्ली। 26 मई 2014 को मोदी सरकार ने शपथ ली थी। यानी सत्ता संभाले हुए सरकार को चार साल पूरे हो रहे हैं। अब अगले लोक सभा चुनाव से पहले सरकार अपनी चार साल की उपलब्धियों को देश भर में प्रचारित करने की योजना बना रही है। सरकार ने इसके लिए विस्तृत तैयारी की है। माना जा रहा है कि सरकारी मसौदे में कांग्रेस पर विकास की रफ्तार धीमी रखने का आरोप लगाया जाएगा जबकि यह साबित करने की पुरजोर कोशिश होगी कि भाजपा के काल में देश ने ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार द्वारा गठित इस समिति में नितिन गडकरी , स्मृति ईरानी , पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं।

मोदी सरकार के 4 वर्षें के बारे में और रोचक बातें जानने के लिए यहां क्लिक करें।

48 साल बनाम 48 महीने

अपने चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए सरकार ने चार वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों की समिति बनाई है। इस समिति ने सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए विस्तृत खाका तैयार किया है। '48 साल बनाम 48 महीने' के नारे के साथ भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के काम-काज का मूल्यांकन जनता के बीच लेजाया जाएगा। सरकार की कुछ बहुचर्चित योजनाओं को प्रचारित करने के सिवाय कुछ अन्य योजनाओं और उनके फल को जनता के बीच लेजाया जाएगा। गांव-गांव बिजली के बाद अब घर-घर बिजली पहुंचाने का लक्ष्य, बुलेट ट्रेन, उज्जवला योजना, अन्नपूर्णा योजना, हर दिन 50 किलोमीटर सड़क जैसे नए लक्ष्यों को जनता के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही सरकार पिछले चार साल के आर्थिक विकास को भी रेखंकित करेगी।

स्थानीय स्तर तक होगा प्रचार

बताया जा रहा है कि यह प्रचार राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तर तक होगा। सरकार का लक्ष्य राज्यों के कोने कोने में जाकर लोगो तक सरकार कि उपलब्धियों की जानकारी देना है। इस मिशन के दौरान सरकार के सभी मंत्रालय अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा रखेंगे। सभी मंत्री अलग-अलग राज्यों में प्रेस कान्फ्रेंस तथा जनसभाएं करेंगे और जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा विज्ञापनों और प्रचार के जरिए भी लोगो तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाई जाएंगी।

मोदी सरकार के 4 वर्षें के बारे में और रोचक बातें जानने के लिए यहां क्लिक करें।