scriptUttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 : गन्ना बेल्ट में साइकिल के सहारे खूब चला रालोद का हैंडपंप, जयंत की दमदार वापसी | Great performance of RLD in sugarcane belt UP Assembly Elections 2022 | Patrika News

Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 : गन्ना बेल्ट में साइकिल के सहारे खूब चला रालोद का हैंडपंप, जयंत की दमदार वापसी

locationमेरठPublished: Mar 11, 2022 11:20:58 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 गन्ना बेल्ट में रालोद और सपा गठबंधन ने भाजपा का किला ढहा दिया। भाजपा को पश्चिमी उप्र में रालोद ने जोरदार झटका दिया है। भाजपा के खाते की करीब 8 सीटें सपा और रालोद गठबंधन ने छीनकर अपने खाते में डाल ली है।

Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 : गन्ना बेल्ट में साइकिल के सहारो खूब चला रालोद का हैंडपंप, जयंत की दमदार वापसी

Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 : गन्ना बेल्ट में साइकिल के सहारो खूब चला रालोद का हैंडपंप, जयंत की दमदार वापसी

Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे राष्ट्रीय लोकदल को शानदार सफलता मिली है और उसके आठ प्रत्याशी जीत हासिल करने में कामयाब रहे। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को मात्र छपरौली की सीट मिली थी, लेकिन उसके इस बार आठ प्रत्याशी जीत गये है। मुजफ्फरनगर में रालोद, के तीन प्रत्याशी जीते है, जिसमें बुढाना विधानसभा सीट से राजपाल बालियान, पुरकाजी सीट से अनिल कुमार, मीरापुर सीट से चंदन चौहान के अलावा बागपत की छपरौली विधानसभा सीट से अजय कुमार, शामली से प्रसन्न चौधरी, थानाभवन से अशरफ अली, हाथरस की सादाबाद सीट से प्रदीप कुमार गुड्डू व सिवालखास मेरठ से गुलाम मौहम्मद जीतने में कामयाब रहे है, इस प्रकार राष्ट्रीय लोकदल एक सीट से आठ सीट पर पहुंच गई है।
इस बार चुनाव से पहले जयंत चौधरी ने अखिलेश की सपा से नाता जोड़ा। गन्ना बेल्ट कही जाने वाली मेरठ और सहारनपुर मंडल में रालोद और सपा गठबंधन ने कड़ी टक्कर दी। मेरठ में जहां सात सीटों में से 6 भाजपा ने 2017 में जीती थी। वहीं इस बार भाजपा के हाथ मात्र तीन सीटें ही लगी। तीन पर सपा और रालोद गठबंधन ने जीत दर्ज की। जबकि एक सीट मेरठ शहर पर पहले से ही सपा थी और 2022 में भी सपा ही इस सीट पर चुनाव जीती। सपा और रालोद गठबंधन का लाभ सपा को उतना नहीं हुआ जितना कि रालोद को हुआ है।
यह भी पढ़े : UP Assembly Elections Result 2022 : मेरठ में ढहा भाजपा का किला, सात सीटों में चार पर गठबंधन तो तीन बीजेपी के खाते में

भाजपा ने झोंकी ताकत भी नहीं आई काम
इस गन्ना बेल्ट में भाजपा ने पहले चरण के चुनाव प्रचार में पूरी तरह से ताकत झोकी थी। लेकिन सपा और रालोद के गठबंधन के आगे भाजपा के प्रत्याशी औंधे मुंह गिर गए। यहां तक कि भाजपा सरकार में गन्ना मंत्री रहे सुरेश राणा खुद भी अपनी सीट नहीं बचा सके। कुछ ऐसा ही हाल बुढाना में भाजपा विधायक उमेश मलिक का रहा। उमेश मलिक भी बुरी तरह से पराजित हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो