
नई दिल्ली। भारतीय व्यंजन अपने स्वाद और वैराइटी के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हर शहर का अपना एक अलग ही व्यजंन और उसकी खासियत है। लेकिन आज बात गुजराती खाने की, क्योंकि राहुल गांधी के किचन वाले बयान के बाद गुजराती व्यंजन चर्चा में है। अगली स्लाइड में देखिए प्रसिद्ध गुजराती व्यंजन

थेपला: गुजरात के नाश्ते की थाली थेपला के बगैर अधूरी मानी जाती है। यह कई तरह से बनाया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा बेसन और गेहूं के आटे को मसाले और मेथी के साथ बनाए मिस्सी थेपला पसंद किया जाता है। अगली स्लाइड में देखिए देखिए अन्य गुजराती व्यंजन

खान्डवी: बेसन और दही के मिक्सर से बनाया गया खान्डवी शाम के स्नैक्स के रुप में खाया जाता है। इसके छोटे-छोटे टुकड़े मुंह में जाते घुल जाते हैं। अगली स्लाइड में देखिए देखिए अन्य गुजराती व्यंजन

फाफड़ा: गुजरातियों की पहली पसंद है फाफड़ा। इसी प्रसिद्धी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह गुजरात की हर गली में बिकता है। इसके साथ जलेबी भी खाई जाती है। इसे गुजरात में गलियों का पकवान भी कहते हैं। पीएम मोदी के डेली रुटिन में भी फाफड़ा शामिल है। अगली स्लाइड में देखिए देखिए अन्य गुजराती व्यंजन

ढोकला: बगैर तेल और मसालों के बनाया गया ढोकला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। सरसों के दारे और करी पत्ते से सजाया गया ढोकले की कई वैरायटी है। अगली स्लाइड में देखिए देखिए अन्य गुजराती व्यंजन

उंधियू: ढेर सारी सब्जी और मसालों से तैयार उंधियू सर्दी के दिनों में गुजरात के थाली की शान बन जाती है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उससे कहीं अधिक हेल्दी। अगली स्लाइड में देखिए देखिए अन्य गुजराती व्यंजन