25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्वेता की सुंदरता को वोटरों ने किया खारिज, मोदी की सीट पर एक लाख वोट से हारी

गुजरात विधानसभा की मणिनगर से बीजेपी के सुरेश पटेल ने एक लाख वोटों से जीत हासिल कर ली है। जबकि कांग्रेस की श्वेता ब्रह्माभट्ट दूसरे स्थान पर रहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 18 Dec 2017, 12:23 PM IST

shweta brahmbhatt

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा की मणिनगर सीट से बीजेपी के सुरेश पटेल ने 1,15,619 वोटों से जीत हासिल कर ली है। जबकि ब्यूटी विथ ब्रेन का गेम खेलते हुए कांग्रेस ने मैनेजिंग कंसल्टेंट श्वेता ब्रह्माभट्ट को टिकट दिया था, जो सिर्फ 40,536 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। इस सीट से कभी नरेंद्र मोदी तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे, उसके बाद बीजेपी के सुरेश पटेल ने जीत हासिल की थी।

विदेश से पढ़ी हैं श्वेता
श्वेता ब्रह्माभट्ट को मणिनगर सीट से टिकट देकर कांग्रेस ने सभी को हैरान कर दिया था। यूनाइटेड किंगगड की वेस्टमिंस्टर बिजनेस स्कूल के मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली श्वेता ब्रह्माभट्ट ने आईआईएम बेंगलुरु से इंडिया-वुमन इन लीडरशिप की पढ़ाई की हैं।

बीजेपी का कब्जा बरकार
यह विधानसभा क्षेत्र, गुजरात विधानसभा की सीट नंबर 53 है। इस क्षेत्र का अनारक्षित रखा गया है। वर्ष 2012 में मणिनगर सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने इस सीटसे 120470 वोट के साथ बड़ी सफलता हासिल की थी। यहां तक कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सीट खाली होने पर 2014 में हुए उपचुनाव में सुरेश पटेल ने विजयश्री हासिल की थी। तब से अब तक इस सीट पर बीजेपी का कब्जा बरकरार है।


इस बार ऐसे बिछी बिसात
बीजेपी की ओर से इस सीट पर इस बार सुरेश पटेल को उम्मीदवार बनाया है। सुरेश पटेल पर प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी की परंपरागत सीट को बचाए रखने की अहम जिम्मेदारी होगी। अब चूंकि सुरेश को पीएम मोदी का नजदीकी की भी समझा जाता है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। वहीं, कांग्रेस की ओर से श्वेता ब्रह्मभट्ट चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

बीजेपी प्रत्याशी- सुरेश पटेल
उम्र- 57
प्रत्याशी की क्वालिफिकेशन- मैकेनिक इंजीनियर
संपत्ति का विवरण- 19 लाख

कांग्रेस प्रत्याशी- श्वेता ब्रह्मभट्ट
उम्र- 37
प्रत्याशी की क्वालिफिकेशन- मास्टर्स इन मैनेजमेंट
संपत्ति का विवरण- 1 लाख