5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हामिद अंसारी का बड़ा बयान – देश धार्मिक कट्टरता और आक्रामक राष्ट्रवाद का शिकार

भारत में धार्मिक कट्टरता चरम पर। हमने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का सफर तेजी से तय किया।

less than 1 minute read
Google source verification
hamid ansari

भारत में धार्मिक कट्टरता चरम पर।

नई दिल्ली। लंबे अरसे बाद देश के पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज हमारा देश कोरोना महामारी के अलावा दो और महामारी से जूझ रहा है। इस महामारी से हमें कोरोना से कहीं ज्यादा खतरा दिख रहा है। हामिद अंसारी ने कहा है कि भारत धार्मिक कट्टरता और आक्रामक राष्ट्रवाद का शिकार हो चुका है। जबकि इन दोनों के मुकाबले देशप्रेम अधिक सकारात्मक अवधारणा है। देश प्रेम सैन्य और सांस्कृतिक रूप से कहीं ज्यादा रक्षात्मक है।

दिल्ली हिंसा पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का दावा, सरकार चाहती तो दंगा नहीं होता

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तेजी से उभरा

ये बात पूर्व उप राष्ट्रपति अंसारी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की नई पुस्तक द बैटल ऑफ बिलॉन्गिंग के डिजिटल विमोचन के मौके पर कही। हामिद अंसारी के मुताबिक चार वर्षों की अल्पावधि में भी भारत ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की एक ऐसी नई राजनीतिक परिकल्पना का सफर तय किया है जो सार्वजनिक क्षेत्र में मजबूती से घर कर गई है।