31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
हर्षवर्धन बोले: अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य स्थिर है
Play video

हर्षवर्धन बोले: अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य स्थिर है

पूर्व पीएम वाजपेयी का एम्‍स में इजाला जारी है और चिंता करने की कोई बात नहीं है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 12 Jun 2018, 7:53 AM IST

नई दिल्‍ली। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने मीडिया को बताया है कि वह ठीक हैं। उनका स्‍वास्‍थ्‍य स्थिर है और चिंता करने की कोई बात नहीं है। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार दोपहर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नियमित परीक्षण के लिए भर्ती कराया गया था। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में यहां उनका इलाज किया जा रहा है। एम्स में भर्ती होने के बाद पांच घंटे तक कोई नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा, लेकिन शाम 6 बजे राहुल गांधी के पहुंचने के बाद वाजपेयी को देखने के लिए एम्स में तमाम नेता आने लगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति