12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Election Results: हरियाणा-महाराष्ट्र में भाजपा की सत्ता तय, संसदीय समिति ने खट्टर-फडणवीस पर लगाई मोहर

महाराष्ट्र में 60.4 प्रतिशत और हरियाणा में 65.7 % हुई थी वोटिंग महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को मिलीं 162 सीटें। हरियाणा में भाजपा को 40 सीटें, 8 निर्दलियों का समर्थन।

3 min read
Google source verification
चुनाव  परिणाम

नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की सभी 90 सीटों का तकरीबन-तकरीबन परिणाम आ चुका है। आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र में बहुमत से और हरियाणा में निर्दलियों के समर्थन से सरकार बना रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा संसदीय समिति ने देवेंद्र फडणवीस और मनोहर लाल खट्टर के नाम पर मोहर लगा दी है।

हरियाणा में सरकार बनाने में जुटी भाजपा

हरियाणा में जैसे-जैसे चुनाव नतीजे आते गए, माहौल दिलचस्प होता रहा। हालांकि भाजपा ने यहां बढ़त बनाई, लेकिन जादुई आंकड़े (46) से दूर रही। कांग्रेस (31) ने यहां अप्रत्याशित रूप से वापसी की है, जबकि दुष्यंत चौटाला की जेजेपी (10) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

भाजपा को हरियाणा में 9 में से 8 निर्दलीय विधायकों ने बिना किसी शर्त के अपना समर्थन दे दिया है। भाजपा की 40 और निर्दलियों की 8 सीटें मिलाकर भाजपा बहुमत के आंकड़े (46) पार कर गई है। निर्दलियों में गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी और इनेलो के अभय चौटाला का नाम भी शामिल है।

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के मिल रहे हैं संकेत, बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना 158 सीटें जीत चुकी हैं, जबकि 4 पर आगे चल रही हैं। वहीं, कांग्रेस 101 पर जीत और 3 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 1 सीट पर आगे और 21 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं। जबकि हरियाणा में सभी सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

वहीं, 288 विधानसभा सीटों वाली महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन जादुई आंकड़े (145) से आगे निकलकर 162 पर पहुंच गई। जबकि कांग्रेस-एनसीपी मिलाकर 104 सीटों पर ही पहुंच सके और अन्य की झोली में 22 सीटें आईं। यहां पर भाजपा-शिवसेना की संयुक्त सरकार बन रही है। जहां भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को दोबारा सीएम बनाए जाने के नाम पर मोहर लगा दी, शिवसेना इसका समर्थन करती है या फिर अपना कैंडिडेट देती है, पर फैसला होना बाकी है।

इससे पहले दिन में जेजेपी ने कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री पद की मांग कर डाली थी। हालांकि कांग्रेस की तरफ से ये बात सामने आई थी कि वो जेजेपी को डिप्टी सीएम का पद दे सकती है और सीएम पद अपने पास ही रखेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेजेपी ने कांग्रेस पार्टी से बात कर ली और सीएम पद की मांग की, लेकिन कांग्रेस पार्टी जेजेपी को डिप्टी सीएम का पद देने के लिए तैयार थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: इन दस सीटों को सभी की निगाहें टिंकी, उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा एक ऐसा राज्य हैं, जहां पर शुरूआती रूझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि जब रूझान आने शुरू हुए थे तो बीजेपी ने तेजी से बढ़त बनाई थी।


























महाराष्ट्र


195/288



आगे/जीते



बहुमत 145


2014


भाजपा+

162185
कांग्रेस +

10483
अन्य2220






























हरियाणा


73/90



आगे/जीते



बहुमत 46


2014


भाजपा+4047
कांग्रेस +3115
JJP+1028
अन्य9

इसमें से एक पर कांग्रेस और एक पर अन्य आगे है। पूंडरी से निर्दलीय उम्मीदवार रणधीर गोलन आगे चल रहे हैं। जबकि अभी तक भाजपा का खाता नहीं खुला है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में नई विधानसभा और सरकार के गठन के लिए 21 अक्टूबर को वोट पड़े थे। दोनों राज्यों में थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

सिरसा
विवादों में रहे हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा आगे चल रहे थे। लेकिन अब पीछे

तोशाम
शशिरंजन परमार (बीजेपी) VS किरण चौधरी (कांग्रेस)

इस बार भी कांग्रेस की किरण चौधरी आगे चल रही है। पिछली बार किरण चौधरी ने इस सीट पर विजय हासिल की थी।

नरनौद
कैप्टन अभिमन्यु (बीजेपी) VS राम कुमार गौतम (जेजेपी)

पिछले चुनाव में जीते थे कैप्टन अभिमन्यु, अभी तक के रुझान में पीछे चल रहे हैं।

पंचकूला

ज्ञानचंद गुप्ता (बीजेपी) VS चंद्रमोहन बिश्नोई (कांग्रेस)

2014 में जीते थे ज्ञानचंद गुप्ता, अभी तक के रुझानों में आगे चल रहे हैं।

कैथल

लीलाराम गुर्जर (बीजेपी) VS रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस)

बीते चुनाव में सुरजेवाला को यहां से जीत मिली थी, अभी तक के रुझानों में वे आगे चल रहे हैं।

करनाल

मनोहर लाल खट्टर (बीजेपी) VS तरलोचन सिंह (कांग्रेस)

यहां से 2014 में मनोहर लाल खट्टर ने जीत हासिल की थी,अब तक के रुझानों में बढ़त बरकरार।

आदमपुर

सोनाली फोगाट (बीजेपी) VS कुलदीप बिश्नोई (कांग्रेस)

पिछली बार यहां से कुलदीप बिश्नोई ने जीत हासिल की थी, इस बार भी रुझानों में आगे चल रहे हैं। टिट-टॉक स्टार सोनाली पीछे हैं।

चरखी दादरी

बबीता कुमार फोगाट (बीजेपी) VS नृपेंद्र सिंह सांगवान (कांग्रेस)
इस रेसलर बबीता मैदान में उतरीं हैं, लेकिन अभी तक के रुझानों में पीछे चल रहीं हैं।

पिछला चुनाव जीते में INLD के राजदीप फोगाट ने जीत हासिल की थी

बादली

ओमप्रकाश धनखड़ (बीजेपी) VS कुलदीप वत्स (कांग्रेस)

पहले चुनाव में ओमप्रकाश धनखड़ ने जीत हासिल की थी, लेकिन अभी तक के रुझानों में कुदीप वत्स आगे चल रहे हैं।

तोहाना
सुभाष बराला (बीजेपी) VS देवेंद्र बबली (जेजेपी)

सुभाष बराला 2014 में जीते थे, अभी तक के रुझानों में पीछे चल रहे हैं