नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान में भाजपा बहुमत के काफी करीब दिख रही है। इस बार भाजपा ने मैदान में कई नए उम्मीदवारों को उतारा है। इन नए चेहरों में संदीप सिंह,बबीता फोगाट को भी मौका मिला है। कांग्रेस की ओर से कई पुराने वफादार अब भी मैदान में डटे हुए हैं। इन चेहरों में रणदीप सिंह, सुरजेवाला, भूपेंद्र हुड्डा पर सभी निगाहें टिंकी हुईं हैं। हरियाणा में इन 10 सीटों पर अब तक कैसा है हाल।