
हरियाणा: भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम सिंगला का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री सीताराम सिंगला का सोमवार देर रात निधन हो गया। सिंगला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुरुग्राम में सीताराम सिंगला को भाजपा की राजनीति में भीष्म पितामह के तौर पर जाना जाता था। आपको बता दें कि बीमारी के चलते पूर्व मंत्री सीताराम सिंगला सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हो पाए थे।
हरियाणा की राजनीति का धुरंधर नेता
आपको बता दें कि सीताराम सिंगला को हरियाणा की राजनीति का धुरंधर नेता माना जाता था। वह राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी सहयोगी भी रहें हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब प्रदेश भाजपा के प्रभारी थे, तब सीताराम सिंगला प्रदेश महामंत्री और मनोहर लाल खट्टर प्रदेश महामंत्री (संगठन) के पद पर थे। कहा जाता है कि तीनों नेताओं की आपसी तालमेल जबर्दस्त था, जिसकी पार्टी बड़े नेताओं में भी काफी चर्च थी। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी कि तीनों ही नेताओं की पृष्ठभूमि आरएसएस की ही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता के निधन की खबर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी नेताओं ने दुख प्रकट किया है।
राजनीतिक गतिविधियों से बना रखी थी दूरी
जानकारी के अनुसार अस्वस्थ होने के चलते शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण सीतारम सिंगला ने पिछले कुछ सालों से राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बना रखी थी। उनके करीबी बताते हैं कि जब वह स्वस्थ्य थे तो वह संघ के किसी भी कार्यक्रम में जाना नहीं भूलते थे। कहा जाता है कि वह संघ के कार्यक्रम में खादी के कपड़ों में नहीं, बल्कि संघ की संस्कृति के अनुसार पूर्ण गणवेश में शामिल होते थे। मोदी एवं खट्टर और संगला के बीच बेहतरीन तालमेल का एक कारण यह भी था कि तीनों ही नेता कई वर्षो तक संघ के प्रचारक रहे हैं।
Updated on:
01 Jan 2019 01:31 pm
Published on:
01 Jan 2019 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
