14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections Result 2022 : हार के बार बोली कांग्रेस की बिकनी गर्ल,’अब गुंडी बनकर जीतूंगीं चुनाव’

UP Assembly Elections Result 2022 प्रदेश भर में कांग्रेस के प्रत्याशियों की चुनाव में बड़ी दुर्गति हुई है। आधे से अधिक प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके हैं। ऐसे में अब उनके बोल भी बिगड़ रहे हैं। मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और बिकनी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली अर्चना गौतम ने चुनाव हारने के बाद मोदी और योगी का गुंडों की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि वे भी अब गुंडी बनेंगी उसके बाद चुनाव जीतेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 13, 2022

UP Assembly Elections Result 2022 : हार के बार बोली कांग्रेस की बिकनी गर्ल,'अब गुंडी बनकर जीतूंगीं चुनाव'

UP Assembly Elections Result 2022 : हार के बार बोली कांग्रेस की बिकनी गर्ल,'अब गुंडी बनकर जीतूंगीं चुनाव'

UP Assembly Elections Result 2022 मेरठ हस्तिनापुर से कांग्रेस प्रत्याशी रही बिकनी गर्ल अर्चना गौतम चुना हार गई है। चुनाव हारने के वाद उन्होंने बयान जारी किया है। कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव पर आकर विवादित बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वे भी अब गुंडी बनेेगी और विधानसभा क्षेत्र में रहकर लोगों के थाने के काम करवाएंगी। अर्चना ने कहा कि उनको चुनाव प्रचार के दौरान बोला गया कि ये लड़की कैसे थाने के काम करवाएगी।

अर्चना ने कहा कि उन्हें काफी जगह यह सुनने को मिला। जिसके बाद वे एक साजिश के तहत चुनाव हार गई। अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव पर कहा कि उन्हें विधानसभा क्षेत्र के लोग कहते थे कि ये लड़की कैसे दरोगा या अन्य से काम कराएगी। लेकिन वे भी गुंडी बनेंगी। जिससे विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के काम करा सकें। जैसे अन्य सांसद, मोदी , योगी भी गुंडों की तरह काम करते है।'

यह भी पढ़े : Amethi UP Assembly Elections Result 2022: इमोशनल प्रचार आया काम, अमेठी से गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी ने दौड़ाई 'साइकिल'

वहीं अर्चना ने भगवान राम पर भी एक विवादित बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि वे अब भगवान राम को नही मानेंगी। वह बम-बम बोलकर आगे बढ़ेंगी। भगवान राम को मान भाजपा आगे है। भगवान राम तो सबके हैं लेकिन भाजपा इन्हें सिर्फ अपना मानती है। उन्होंने कहा कि वे अब राजनीति में आई हैं तो राजनीति के मास्टरों के नई सीख के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वे राजनीति की नर्सरी कक्षा में है। अब आगे बढ़ेंगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शपथ लेने के बाद प्रदेश में पेट्रोल, गैस के दाम बढ जाएंगे।