25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल: भाजपा नेता व पूर्व मंत्री चौधरी विद्यासागर का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

हिमाचल के पूर्व मंत्री विद्यासागर का निधन लंबे समय से बीमार चल रहे थे विद्यासागर भाजपा सरकार में चार बार बनाया गया था मंत्री

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit sharma

Apr 26, 2019

news

हिमाचल: भाजपा नेता व पूर्व मंत्री चौधरी विद्यासागर का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

नई दिल्ली। हिमाचल के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी विद्यासागर के निधन की खबर सामने आई है। चौधरी विद्यासागर 84 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। बीती रात को उन्होंने अपने घर जमानाबाद में अंतिम सांस ली।

यह खबर भी पढ़ें— बिहार, महाराष्ट्र और ओडिशा में आज राहुल गांधी, तेजस्वी के साथ साझा कर सकते हैं मंच

विद्यासागर की पहचान अन्य पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता के रूप में थी

आपको बता दें कि चौधरी विद्यासागर की पहचान अन्य पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता के रूप में थी। यही नहीं एक बार अन्य पिछड़ा वर्ग के मामलों की अनदेखी का आरोप लगाकर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिससे तत्कालीन राजनीति में हड़कंप मच गया गया था। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में विद्यासागर का एक बड़ा कद था। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से विद्यासागर चार बार विधायक भी रहे। हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में उनको दो बार मंत्री भी बनाया गया था।

यह खबर भी पढ़ें— पटना जाते वक्त राहुल गांधी के विमान में आई खराबी, दिल्ली लौटने को हुए मजबूर

विद्यासागर के निधन से गहरा दुख

जानकारी के अनुसार विद्यासागर का अंतिम संस्कार जमानाबाद के पास इच्छी स्थित स्वर्ग धाम में किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी में उनके निधन से गहरा दुख है। राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनको श्रद्धांजलि दे सकते हैं।