2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जसवंत सिंह की हालत देख आडवाणी हुए भावुक, बेटा बोला- अटलजी के ‘हनुमान’ अब उड़ नहीं सकते

जसंवत सिंह के 80वें जन्मदिन पर एक पत्र लिख उनके बेटे मानवेंद्र सिंह ने कहा कि उनके पिता अब अटल की हालत में पहुंच गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Jun 2018, 11:25 AM IST

jaswant Singh

जसवंत सिंह की ऐसी हालत देख आडवाणी हुए भावुक, बेटा बोला- अटलजी के ‘हनुमान’ अब उड़ नहीं सकते

नई दिल्ली। भाजपा की अटल सरकार में महत्वपूूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके जसवंत सिंह को लेकर उनके बेटे मानवेंद्र सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जसंवत सिंह के 80वें जन्मदिन पर एक पत्र लिख मानवेंद्र ने कहा कि उनके पिता अब अटल की हालत में पहुंच गए हैं। न तो अब वह किसी से बातचीत कर सकते हैं और न ही ठीक से चल फिर सकते हैं। आपको बता दें कि जसंवत सिंह भाजपा के दिग्गज नेता माने जाते हैं। उन्होंने सक्रिय राजनीति में रहते हए वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली है।

केजरीवाल के निर्देश: अजय माकन के बयान का जवाब न दें आप नेता

आडवाणी आते हैं मिलने

दरअसल, मानवेंद्र का पत्र एक समाचार पत्र ने प्रकाशित किया है। पत्र में मानवेंद्र ने कहा है कि मेरे पिता जसवंत सिंह अब उस हालत में पहुंच गए हैं, जब वह कहीं आ-जा नहीं सकते। कुछ नजदीकी लोग और करीबी दोस्त उनसे मिलने घर आते हैं। ऐसे दोस्तों में अकेले लालकृष्ण आडवाणी हैं जो नियमित रूप से पिता का हालचाल पूछने आते हैं। पिता को देखकर उनकी आंखें छलक उठती हैं। अब वो ऐसी स्थिति में भी नहीं हैं कि उनसे कोई बात कर सके। मेरे पिता अब पूरी तरह से अटल बिहारी वाजपेयी की स्थिति में आ चुके हैं।

पुरी के विश्व विख्यात जगन्नाथ मंदिर के खजाने की चाबी हुई गायब, उठा सियासी घमासान

अब नहीं संजीवनी

उन्होंने आगे लिखा कि मेरे पिता अपने राजनीतिक दौर के अंतिम दिनों में काफी प्राइवेसी बरतने लगे। सियासी सफर के आखिरी पड़ाव पर मेरे पिता बाड़मेर का प्रतिनिधित्व करना चाहते थे मगर वह नहीं कर सके। इस बात का उनको भारी कष्ट पहुंचा था। लक्षमण की तरह उनके इस कष्ट से मुक्ति दिलाने के लिए अब कोई संजीवनी नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि अटलजी के हनुमान अब उड़ नहीं सकते। बता दें कि मानवेंद्र सिंह राजस्थान से विधायक भी हैं।