26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रालोसपा को खत्म करने के लिए जदयू की बड़ी चाल, इस सांसद को अपनी पार्टी में आने का दिया न्यौता

रालोसपा को खत्म करने के लिए जदयू ने बड़ी चाल चली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 14 Nov 2018, 5:53 PM IST

rlsp

रालोसपा को खत्म करने के लिए जदयू की बड़ी चाल, इस सांसद को अपनी पार्टी में आने को दिया न्यौता

नई दिल्ली। बिहार में सियासी घमासान लगातार जारी है। जदूय और रालोसपा के बीच युद्ध छिड़ चुका है। इसी कड़ी में जदयू ने रालोसपा सांसद पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, जदयू ने रालोसपा सांसद रामकुमार शर्मा को अपनी पार्टी में आने का न्यौता दिया है। हालांकि, राजुकमार शर्मा ने जदयू के इस प्रस्ताव को नकार दिया है।

सांसद ने जदयू में शामिल होने से किया इनकार

जदयू में शामिल होने का न्यौता मिलने पर राजकुमार शर्मा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि रालोसपा एनडीए का हिस्सा रहे। मेरी दिली इच्छा है कि हम सब मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ें। लेकिन, बिहार एनडीए में जिस तरह अंदरूनी कलह जारी है, ऐसे में माना जा रहा है कि एनडीए से रालोसपा की विदाई तय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नया फॉर्मूला भी तय हो गया है। इस फॉर्मूले के तहत भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि, लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इससे साफ स्पष्ट है कि रालोसपा जल्द ही एनडीए से आउट हो सकती है।

कुशवाहा को झटका देने की तैयारी में नीतीश

वहीं, इससे पहले कहा जा रहा था कि सीएम नीतीश कुमार एनडीए के अपने सहयोगी रालोसपा के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका देने जा रहे हैं। खबर मिली थी कि रालोसपा के दो विधायक नीतीश की पार्टी जदयू में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अबी तक इस मामले में कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

गौरतलब है कि इन दिनों जदयू और रालोसपा में लगातार जुबानी जंग हो रही है। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं, इस संग्राम के बाद कुशवाह ने शरद यादव से मुलाकात की, जिसके कारण चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया। इधर, चर्चा यह भी था कि कुशवाहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। लेकिन, यह मुलाकात नहीं हो पाई। बहरहाल, जल्द ही सारी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग