
चौथी बार झारखंड दौरे पर पहुंचेंगे पीएम मोदी, धनबाद में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। वह धनबाद के बरवाअड्डा में दिन में 11 बजे जनसभा संबोधित करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हीरनपुर बाजार, जमुआ और दुमरी में जनसभाएं करेंगे। झारखंड में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह चौथा दौरा होगा।
कांग्रेस पर भाजपा का तीखा प्रहार
पिछले दिनों चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में तेजी से विकास नहीं होने को लेकर कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया था। राम मंदिर और अनुच्छेद 370 नहीं हटाने को लेकर भी पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा था।
ये भी पढ़ें: इसरो 11 दिसंबर को निगरानी उपग्रह करेगा लॉन्च
तीसरे चरण में अमित शाह की सभा नहीं
अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए एक भी चुनावी सभा को संबोधित नहीं किया। अमित शाह दो चरणों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
चौथी बार पीएम मोदी का झारखंड दौरा
भाजपा सूत्रों के मुताबिक 12 दिसंबर के बाद 15 और 17 दिसंबर को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में रैली करेंगे। पांचवें और आखिरी चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी के दोनों दौरे संथाल परगना में होंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर से झारखंड चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेना शुरू किया है। उन्होंने गुमला और डाल्टनगंज से रैलियों की शुरुआत की थी। इसके बाद तीन और नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री ने खूंटी, जमशेदपुर और बरही तथा बोकारो में जनसभाएं कीं थीं।
Updated on:
12 Dec 2019, 10:18 AM IST
Published on:
12 Dec 2019, 8:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.