8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड: हेमंत सोरेन की सीएम पद पर ताजपोशी आज, समारोह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी रांची पहुंचे

शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक दिन पहले रांची पहुंची ममता बनर्जी सोरेन की प्रदेश की जनता से शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की अपील की सोरेन मंत्रिमंडल का खरमास के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्‍तार

2 min read
Google source verification
hemant soren

जेएमएम के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन।

नई दिल्‍ली। झारखंड विधानसभा चुनावों में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन दल के नेता हेमंत सोरेन शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोरेन मंत्रिमंडल का विस्‍तार खरमास के बाद होगा। शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीएम ममता बनर्जी, राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, शरद यादव, डीएमके नेता एमके स्टालिन, हरिवंश, कन्हैया कुमार, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, आरपीएन सिंह, उमंग सिंघार, टीआर बालू, कनिमोझी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, हरीश रावत, निरंजन पटनायक, शिवानंद तिवारी, जीतन राम मांझी, के बैजू, अजय शर्मा, तारिक अनवर, सहित अनेक नेता शामिल होंगे।

शपथ से पहले जनता से अपील

जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन ने आज के शपथ ग्रहण समारोह को झारखंड के नव निर्माण का संकल्प दिवस कहा है। उन्होंने राज्य की सवा तीन करोड़ जनता से यह अपील की कि मोरहाबादी आइए और हम सब इसके साक्षी बनें। सोरेन ने देशभर से आ रहे गणमान्य नेताओं के प्रति भी विनम्रता पूर्वक आभार प्रकट किया है। राज्य सरकार ने भी राज्य की जनता से इस समारोह में भाग लेने की अपील की है।

एक दिन पहले पहुंची ममता बनर्जी

झारखंड में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश के कई कद्दावर नेताओं और उद्योगपतियों सहित कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार की शाम सात बजे ही रांची पहुंच गईं। रांची में ममता और हेमंत सोरेन की मुलाकात भी हुई, जिसमें हेमंत सोरेन ने पैर छूकर ममता बनर्जी का आशीर्वाद लिया। ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को एक शॉल भेंट की।

खरमास के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

बता दें कि रविवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में झामुमो के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। इस समारोह में सोरेन के अलावा गठबंधन में शामिल कांग्रेस और झामुमो के एक-एक विधायक के मंत्री पद की शपथ लेने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद यानी खरमास समाप्त हो जाने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।