7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस दिल्ली भेजे गए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद

article 370 हटने के बाद Jammu Kashmir में सख्त सुरक्षा Gulam nabi Azad को Srinagar Airport पर रोका, फिर वापस दिल्ली भेजा NSA Ajit doval के वीडियो पर दिया बड़ा बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Aug 2019, 5:45 PM IST

Gulam nabi

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। घाटी में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पहली बार जम्मू पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। हालांकि कुछ देर वहां रोके जाने के बाद आजाद को दोबारा दिल्ली के लिए वापस भेज दिया गया।

कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने और जम्मू-कश्मीर के दो हिस्से में बंटने के बाद यह पहला मौका है जब गुलाम नबी आजाद श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर में आजाद सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ घाटी में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करने वाले थे।

आपको बता दें कि बुधवार को एनएसए अजीत डोभाल की जम्मू-कश्मीर के शोपियां में स्थानीय लोगों के साथ वीडियो भी सामने आए थे। इसमें वह स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद खाना खाते हुए भी नजर आए थे। इस वीडियो पर गुलाम नबी आजाद ने प्रतिक्रिया दी थी।

पीएम मोदी आज कर सकते हैं नोटबंदी जैसी बड़ी घोषणा, समय पर सस्पेंस

गुलाम अहमद भी मौजूद

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद आज कश्मीर दौरे पर हैं, लेकिन उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट पर ही रोका दिया गया। बताया जा रहा है ऐसा सुरक्षा के लिहाज से किया गया है। कुछ देर रोकने के बाद उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया गया।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के साथ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद को भी रोका गया है।

डोभाल के वीडियो पर प्रतिक्रिया

डोभाल की घाटी में स्थानीय लोगों के साथ बिरयानी खाने वाले वीडियो को लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पैसे देकर कुछ भी कराया जा सकता है।

हालांकि गुलाम नबी के इस बयान का बीजेपी की ओर से जमकर विरोध किया गया।

घरेलू उड़ान लेने के लिए अब 3 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट, नहीं मिलेंगे विजिटर पास

370 हटने के बाद दिया बड़ा बयान

आपको बता दें इससे पहले 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि आज का दिन भारतीय इतिहास का काला दिन है।

बीजेपी की सरकार ने सत्ता के नशे में और वोट हासिल करने के लिए एक झटके में अनुच्छेद 370 के साथ 35ए हटाकर बहुत गलत किया है। ये देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं।