घरेलू उड़ान लेने के लिए अब 3 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट, नहीं मिलेंगे विजिटर पास
Civil Aviation Department का बड़ा निर्देंश
Domestic Flight और International Flight को लेकर बदलाव
सुरक्षा के मद्देनजर हर गाड़ी, यात्री और क्रू मेंबर की होगी जांच
नई दिल्ली। अगर आप विमान से यात्रा करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ( Civilaviation Department ) ने सभी एयरलाइंस और हवाई अड्डों के प्रबंधन को कहा है कि अब घरेलू उड़ानों के लिए यात्रियों को 3 घंटे पहले एयरपोर्ट ( airport ) पहुंचना होगा।
यही नहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ान लेने वाले यात्रियों को 4 घंटे पहले हवाईअड्डे पहुंचना होगा। दरअसल जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सभी हवाईअड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसके साथ ही 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए भी देशभर के एयरपोर्ट सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर ये नियम 10 अगस्त से 30 अगस्त तक के लिए लागू किया है।
आपको बता दें कि सामान्य स्थिति में घरेलू उड़ानों के लिए 1 घंटे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से 2 घंटे पहले एयरपोर्ट जाना होता था।
हर गाड़ी की होगी सख्ती से जांच सुरक्षा के लिहाज से हवाईअड्डे की सीमा में आने वाली सभी गाड़ियों की सख्ती से जांच की जाएगी।
ऐसे में भले ही वो पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ी हो या फिर टर्मिनल के बाहर पिक या ड्रॉप करने आई गाड़ी।
यात्रियों को गहन जांच से गुजरना होगा गाड़ियों की जांच के साथ-साथ एयरपोर्ट में दाखिल होने वाले सभी यात्रियों को भी विमान में चढ़ने से पहले गहन जांच से गुजरना होगा।
नहीं मिलेंगे विजिटर पास सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट पर किसी भी यात्री छोड़ने या लेने के वक्त विजिटर पास वितरित नहीं किए जाएंगे।
ऐसा 30 अगस्तक तक ही होगा।
इनकी भी होगी जांच गाड़ियों, यात्रियों के साथ-साथ विमान के पायलट, क्रू स्टाफ, ग्राउंड स्टाफ समेत एयरपोर्ट के सभी कर्मचारियों की जांच की जाएगी।
जांच के दौरान इस बात की पड़ताल होगी कि किसी ने शराब का सेवन तो नहीं किया।
ड्रोन, माइक्रोलाइट पर रहेगी नजर एयरपोर्ट को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में उड़ने वाले ड्रोन, मॉडल और माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट पर निगरानी रखी जाए।