7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मृति ईरानी का सुषमा स्वराज के नाम भावुक संदेश- दीदी ऊपर मेरे लिए भी जगह रखिएगा

Sushma Swaraj Death: स्मृति ईरानी ने लिखा सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश सुषमा स्वराज ने कदम-कदम पर उन्हें मजबूत होने की सीख दी अपने ब्लॉग में सुषमा स्वराज से एक प्रार्थना की  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 Aug 2019, 12:49 PM IST

स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की लोकप्रिय नेत्री सुषमा स्वराज ( sushma swaraj death ) अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। मंगलवार रात को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुषमा 67 साल की थीं। सुषमा स्वराज के जाने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा है।

सुषमा स्वराज ( Sushma Swaraj Death ) के निधन के बाद स्मृति ईरानी ने उनकी याद में एक ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि सुषमा स्वराज ने कैसे कदम-कदम पर उन्हें मजबूत होने की सीख दी। ब्लॉग में उन्होंने यह भी लिखा कि 14 फरवरी यानी वेलनटाइन डे के दिन वह अपने पति जुबिन के अलावा केवल सुषमा स्वराज को फूल देती थीं।

सुषमा स्वराज के निधन पर आंसू नहीं रोक पाए ये नेता, रुंधे गले से कहा अलविदा

इसके साथ ही स्मृति ने अपने ब्लॉग में सुषमा स्वराज ( Sushma Swaraj Death )से एक प्रार्थना भी की। उन्होंने लिखा कि सुषमा जी आप ऊपर अपने साथ मेरे लिए भी जगह रखिएगा। जब मैं जब आपसे आकर मिलूंगी तो आप से दिल खोलकर बातें करूंगी।

सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते समय फफक-फफक कर रोने लेगे महाशय धर्मपाल गुलाटी, रामगोपाल भी नहीं रोक पाए आंसू

आपको बता दें कि स्मृति ईरानी ने सुषमा स्वराज ( Sushma Swaraj Death ) के निधन के बाद एक ट्वीट भी लिखा था। स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में कहा कि दीदी! मुझको आपसे एक शिकायत है। आपने ( Sushma Swaraj Death News ) बांसुरी को मुझे लंच पर ले जाने की जिम्मेदारी दी थी। आपने कहा था कि वह रेस्टोरेंट चुने और मुझे खाने पर ले जाए। स्मृति ने लिखा कि आप अपना वादा पूरा निभाए बिना ही चली गईं।

स्मृति ईरानी से किया यह अधूरा वादा पूरा नहीं कर पाईं सुषमा स्वराज' ट्वीट में लिखी यह बात

गौरतलब है कि स्वराज ( Sushma swaraj Death News ) परिवार और स्मृति ईरानी के बीच बेहद करीबी संबंध हैं। बुधवार को सुषमा को श्रद्धांजलि देने वालों को तांता लगा रहा। इस बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।