7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचतत्व में विलीन हुई सुषमा स्वराज, उन्हें याद कर छलकी सबकी आखें

Sushma Swaraj death: राजनीति का सौम्य चेहरा सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए विभिन्न राजनैतिक पार्टी के नेताओं की आंखें छलक गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Akanksha Agrawal

•

Updated: 8 Aug 2019, 11:17 AM IST

CGNews

पंचतत्व में विलीन हुई सुषमा स्वराज, उन्हें याद कर छलकी सबकी आखें

धमतरी. भारतीय राजनीति का सौम्य चेहरा सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj death) के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए विभिन्न राजनैतिक पार्टी के नेताओं की आंखें छलक गई। उनका कहना है कि वह एक ऐसी नेता थी, जिनके अंदर राष्ट्रभक्ति कूट-कूटकर भरी हुई थी। उनके निधन से देश ने एक महान नेता को खो दिया है।

विधायक रंजना साहू ने कहा कि सुषमा स्वराज का जीवन राष्ट्र के प्रति समॢपत रहा है। उन्होंने हमेशा मूल्यों की राजनीति की है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कि सुषमा स्वराज का उनके प्रति विशेष स्नेह था। भारतीय राजनीति में वे प्रमुख आधार स्तंभ थी। भाषा पर उनकी जबरदस्त पकड़ होने के कारण वे एक कुशल वक्ता के रूप में जानी जाती थी। संसद और संसद के बाहर उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित की बात की है। ऐसे नेता का असमय जाना हमारे देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

भाजपा की हेमलता शर्मा, कल्पना रणसिंह, सरला जैन, सुशीला तिवारी, सरिता यादव, सुमिता पंजवानी, कल्याणी कौशिक, रेशमा शेख, बिथिका बिश्वास, सुशीला नाहर, श्यामा साहू, अनिता यादव, चंद्रकला पटेल ने कहा कि सुषमा स्वराज ने भाजपा को पूरे देश में स्थापित करने के लिए बड़ा योगदान दिया है। विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने पूरे विश्व में भारत को एक नई ऊंचाई दी है। जिला कांग्रेसाध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि सुषमा स्वराज ने देश की राजनीति में एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम देश की एकता और अखंडता के लिए मिलकर काम करे।

Sushma Swaraj की खबर यहां बस एक क्लिक में

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें