सुषमा स्वराज भारत और दुनियाभर में महिलाओं के लिए चैम्पियन थीं और उन्हें जानना सम्मान की बात है। इवांका ट्रंप ने महिलाओं समेत कई मुद्दों को लेकर स्वराज से मुलाकात की थीं। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ट्वीट कर कहा कि उनकी मित्र और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर वह काफी दुखी हैं।