प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ‘न झुकेंगे, न हटेंगे, गरीबों के घर का चूल्हा जलता रहे, इसे लेकर मुफ्त अनाज की योजना को चालू रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर धनबाद में चुनाव अभियान का शंखनाद किया। भाजपा की जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में तेज विकास के लिए जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो, शासन-प्रशासन ईमानदार हो, लेकिन जब से जेएमएम और कांग्रेस की परिवारवदी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण वाली सरकार बनी है, तब से यहां स्थितियां बदली हैं।