25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में CBI vs पुलिस: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ममता ने फिर की लोकतंत्र की हत्या

ममता बनर्जी भी सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठ गई हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Kailash Vijayvargiya

Kailash Vijayvargiya

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पुलिस और सीबीआई के बीच पैदा हुए तनाव ने अब सियासी रूप ले लिया है। दरअसल, अब पूरा मामला बीजेपी vs टीएमसी हो गया है। एक तरफ तो सीबीआई की छापेमारी से बौखलाई ममता बनर्जी पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के बचाव में उतर आई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने एक बार फिर से बंगाल में ममता पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है।

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया लोकतंत्र की हत्या

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या फिर से हुई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई अपनी जांच करने के लिए वहां पहुंची थीं, लेकिन राज्य सरकार ने इसको पूरा नहीं होने दिया, उल्टा सीबीआई के अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि थोड़ी देर पहले खबर आई है कि सीबीआई के अधिकारियों को छोड़ दिया गया है।

- कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि आजाद हिंदुस्तान में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो संवैधानिक संस्थाएं आपस में लड़ी हैं और पुलिस के अफसरों ने सीबीआई अफसरों के साथ मारपीट की है।

- वहीं दूसरी तरफ ऐसी जानकारी मिल रही है कि कोलकाता में सीबीआई दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है। ये पूरा मामला अब बहुत ही गंभीर हो गया है। उधर, ममत बनर्जी भी मेट्रो सिनेमा के सामने धरने पर बैठ गई हैं। वहीं पुलिस ने सीबीआई के अधिकारियों को छोड़ दिया है।