10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
VIDEO: कर्नाटक की 3 लोकसभा व 2 विधानसभा की सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान
Play video

VIDEO: कर्नाटक की 3 लोकसभा व 2 विधानसभा की सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच शुरू हुई।

Google source verification

image

Mohit sharma

Nov 03, 2018

बेंगलुरू। कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर शनिवार को उपचुनाव हो रहा है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच शुरू हुई। बेल्लारी (आरक्षित), मांड्या और शिमोगा संसदीय सीटों और रामनगर और जमखांडी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया शाम छह बजे तक होगी।

इस दौरान कुल 54.5 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 27.2 लाख पुरुष और 27.3 लाख महिलाएं हैं। इस दौरान 31 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें भाजपा के पांच, कांग्रेस, के तीन, जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) के दो और 21 निर्दलीय हैं। कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी.एस.येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई.राघवेंद्र सबसे पहले वोट डालने वालों में से रहे।