राजनीति

कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्डियक अरेस्ट से वरिष्ठ नेता ध्रुवनारायण का निधन

Karnataka Congress leader R Dhruvanarayana Death: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले आज कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर नेता और कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुव नारायण का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

2 min read
Karnataka Congress leader R Dhruvanarayana passes away with Cardiac Arrest

Karnataka Congress leader R Dhruvanarayana Death: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव इसी साल होना है। सत्तारूढ भाजपा के साथ-साथ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुनाव की तैयारी में जुटी है। लेकिन चुनाव की इस तैयारी के बीच शनिवार को कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। पार्टी के सीनियर नेता और कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुव नारायण का आज निधन हो गया है। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें डीआरएमएस अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन डॉक्टरों की कोशिश नाकाम रही। आर ध्रुवनारायण के निधन पर डीआरएमएस के डॉक्टर ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट पड़ने के चलते उनकी मौत हुई है। ध्रुवनारायण के निधन पर कांग्रेस के साथ-साथ पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- मेरे लिए एक बड़ी क्षति-

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुन खरगे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुव नारायण के निधन से दुखी हूं। वो ग्रासरूट से जुडे नेता के साथ-साथ एक अच्छे व्यक्तित्व के स्वामी थे। ध्रुवनारायण का निधन न सिर्फ कांग्रेस के लिए बल्कि मेरे लिए एक बड़ी क्षति हैं। ध्रुवनारायण के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

राहुल गांधी ने बताया- सामाजिक न्याय के चैंपियन-

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य ने भी ध्रुवनारायण के निधन पर संवेदनाएं जाहिर की। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व सांसद ध्रुवनारायण के निधन के दुखी हूं। वो ग्रासरूट से जुड़े नेता थे। वो सामाजिक न्याय के चैंपियन थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। मालूम हो कि ध्रुवनारायण चामराजनगर से दो बार सांसद रह चुके थे।

मैसूर के प्रभावशाली और कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता थे ध्रुवनारायण-

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण की गिनती राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती थी। ध्रुवनारायण मैसूर के एक प्रभावशाली और कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता थे। वह पूर्व सीएम सिद्धारमैया के भी काफी करीबी दोस्त थे। चुनाव से पहले उनका निधन पार्टी के लिए बड़ा झटका है। उनके निधन से कर्नाटक कांग्रेस में शोक की लहर में डूब गई है।

कार्डियक अरेस्ट क्या होता है-

कार्डियक अरेस्ट एक खतरनाक बीमारी है। इसमें दिल के अंदर खून का संचार तो होता है लेकिन वो शरीर के बाकी हिस्सों तक नहीं पहुंच पाता। हृदय का काम शरीर के सभी हिस्सो तक खून पहुंचाना होता है। खून के ज़रिए शरीर के सभी अंगो में ऑक्सीजन पहुंचता है। वहीं यदि शरीर के किसी भी हिस्से में खून का संचार न हो तो वो हिस्सा काम करना बंद कर देता है। जिससे इंसान की कुछ ही देर में मौत हो जाती है। कोरोना के बाद कार्डियक अरेस्ट का खतरा काफी बढ़ा है।


कार्डिएक अरेस्ट कैसे होता है, यह कितना खतरनाक-


कार्डिएक अरेस्ट अधिकतर हार्ट अटैक और असामान्य हार्ट बीट के कारण होता है। कार्डियक अरेस्ट तब होता है, जब हृदय की विद्युत प्रणाली फेल हो जाती है। कार्डियक अरेस्ट के समय व्यक्ति का हृदय मस्तिष्क सहित पूरे शरीर में रक्त की आपूर्ति करना बंद कर देता है। कार्डिएक अरेस्ट एक अचानक और गंभीर स्थिति है। इसके लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, छाती में दर्द, मतली और उल्टी शामिल है। यदि ऐसा कोई लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Published on:
11 Mar 2023 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर